
लक्ष्य लालवानी (Lakshya Lalwani), एक ऐसा नाम है जो इन दिनों हर जगह चर्चा में बना हुआ है। आर्यन खान की वेब सीरीज ‘द बैड्स ऑफ बॉलीवुड’ में एक्टर को लीड कैरेक्टर के तौर पर देखा गया है। उन्होंने आसमान सिंह का किरदार निभाया है, जो दर्शकों को बहुत पसंद आया है। अब यह खबर सामने आ रही है कि एक्टर के हाथ एक और बड़ा प्रोजेक्ट लग गया है।
लक्ष्य लालवानी को 1 साल के अंदर 2 प्रोजेक्ट में काम करते हुए देखा गया और दोनों में ही उन्होंने धमाल मचा दिया। अब ऐसा लग रहा है कि स्टारडम उनके पीछे पड़ चुका है क्योंकि बॉलीवुड इंडस्ट्री के फेमस डायरेक्टर संजय लीला भंसाली की फिल्म उनके हाथ लग गई है। संजय ने रणवीर सिंह, दीपिका पादुकोण जैसे कई कलाकारों को स्टार बनाया है।
भंसाली की फिल्म में नजर आएंगे Lakshya Lalwani
लक्ष्य लालवानी को संजय लीला भंसाली की फिल्म में देखे जाने की बातें तब शुरू हुई जब उन्हें भंसाली के ऑफिस के बाहर देखा गया। अभी तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है जिसमें यह बताया गया हो कि उन्हें फिल्म मिल चुकी है। लेकिन खबरों का दौर जारी है और यह लगातार कहा जा रहा है कि भंसाली उनके साथ फिल्म बनाने की सोच रहे हैं। जब तक इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं होती है। हम भी इस बात का दावा नहीं कर सकते हैं।
View this post on Instagram
अहान भी हुए थे स्पॉट
लक्ष्य लालवानी से पहले सैयारा से फेमस हुए अहान पांडे को भी भंसाली ऑफिस के बाहर देखा गया था। अहान को मोहित सूरी के निर्देशन में बनी फिल्म सैयारा से काफी पापुलैरिटी मिली है। इस फिल्म में उन्होंने सिंगर का किरदार निभाया जो दर्शकों को बहुत पसंद आया। अब उन्हें भंसाली की फिल्म मिली है या फिर नहीं यह तो आने वाले समय में ही पता चलेगा।
आने वाली है भंसाली की ये फिल्में
संजय लीला भंसाली के अपकमिंग प्रोजेक्ट्स की बात करें तो इन दोनों उन्हें जोर शोर से लव एंड वॉर की तैयारी में लगे हुए देखा गया है। इस फिल्म में रणबीर कपूर, आलिया भट्ट और विक्की कौशल जैसे कलाकार नजर आने वाले हैं। इन तीनों सितारों को पहली बार किसी फिल्म में एक साथ काम करते हुए देखा जाने वाला है। यह फिल्म अगले साल 20 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज की जाने वाली है। दर्शकों के बीच फिल्म को लेकर काफी उत्सुकता है।
10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

