एंटरटेनमेंट से भरपूर होगा फरवरी का आखिरी हफ्ता, OTT पर लगेगा कॉमेडी से लेकर सस्पेंस थ्रिलर का तड़का

फिल्मों और वेब सीरीज देखने की शौकीनों के लिए हर हफ्ते कुछ ना कुछ नया पेश किया जाता है। फरवरी का आखिरी हफ्ता चल रहा है जो एंटरटेनमेंट से भरपूर होने वाला है। चलिए जान लेते हैं कि ओटीटी पर क्या-क्या रिलीज होने वाला है।
Upcoming OTT release

दर्शकों के एंटरटेनमेंट के लिए हर हफ्ते फिल्में ओर वेब सीरीज थिएटर और ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज की जाती है। कुछ ऐसी फिल्में होती हैं, जिन्हें थिएटर के बाद ओटीटी पर रिलीज किया जाता है। इसके अलावा अलग-अलग जॉनर की वेब सीरीज भी रिलीज की जाती है। जिन लोगों को फ़िल्में और वेब सीरीज देखना पसंद है उन्हें वीकेंड  का बेसब्री से इंतजार रहता है। दरअसल, इस दिन अधिकतर फिल्में और वेब सीरीज रिलीज की जाती है।

फरवरी का आखिरी हफ्ता शुरू हो चुका है और सभी वीकेंड का इंतजार कर रहे हैं। ये हफ्ता कई सारी फिल्म और वेब सीरीज के जरिए दर्शकों का मनोरंजन करने वाला है। अगर आप भी वीकेंड पर घर पर बैठे कुछ अच्छा सा देखना चाहते हैं। तो चलिए आपको बता देते हैं कि इस हफ्ते ओटीटी पर आपको क्या-क्या देखने को मिलेगा।

Upcoming OTT Release

जिद्दी गर्ल्स

इस हफ्ते यानी 27 फरवरी को पांच जिद्दी लड़कियों की यह कहानी प्राइम वीडियो पर रिलीज की जाएगी। इसका ट्रेलर काफी शानदार है जिसे देखने के बाद फैंस पूरी वेब सीरीज देखने के लिए एक्साइटेड हैं।

आश्रम 3

बॉबी देओल की वेब सीरीज आश्रम के फैंस देशभर में मौजूद हैं। इस वेब सीरीज के तीसरे सीजन का दूसरा पाठ 28 फरवरी को अमेजन एमएक्स प्लेयर पर रिलीज किया जाने वाला है। ट्रेलर सामने आ चुका है जो काफी शानदार नजर आ रहा है। अब दर्शक आगे की कहानी देखने के लिए बेताब हैं।

डब्बा कार्टल

अगर आपको क्रीम और सस्पेंस से भरी हुई फिल्में देखना पसंद है तो नेटफ्लिक्स पर वेब सीरीज डब्बा कार्टल रिलीज की जाने वाली है। यह एक मल्टी स्टार वेब सीरीज है जो 28 फरवरी को स्ट्रीम होगी। इसमें शालिनी पांडे, गजराव, शबाना आजमी, ज्योतिका जैसे कलाकार नजर आने वाले हैं।

लव अंडर कंस्ट्रक्शन

यह एक रोमांटिक कॉमेडी वेब सीरीज है। इसे 28 फरवरी को जियो हॉटस्टार पर रिलीज किया जाने वाला है। इसका ट्रेलर काफी शानदार है, जिसके बाद दर्शन पूरी कहानी देखना चाहते हैं।

सुडल पार्ट 2

इस सस्पेंस वेब सीरीज के पहले सीजन को दर्शकों का बहुत प्यार मिला। इसकी सफलता को देखते हुए हाल ही में सीजन 2 का शानदार ट्रेलर रिलीज किया गया है। जो लोग सस्पेंस थ्रिलर देखने की शौकीन हैं, वो इसे 28 फरवरी को प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews