Lets Dance Chotu Motu: सलमान खान की फिल्म के गाने पर जमकर मचा बवाल, ECA ने लिखा ओपन लेटर

Lets Dance Chotu Motu

Lets Dance Chotu Motu In Trouble: बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान इन दिनों अपनी फिल्म किसी का भाई किसी की जान के चलते लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है और दर्शक इसे पसंद कर रहे हैं लेकिन इसी बीच एक विवाद भी खड़ा हो गया है। दरअसल, ये पूरा मामला फिल्म के गाने लेट्स डांस छोटू मोटू से जुड़ा हुआ है।

फिल्म का गाना जब रिलीज हुआ था तो इसे व्यूअर्स ने मिक्स रिएक्शन दिए थे। अब फिल्म रिलीज होने के बाद बच्चों से जुड़े संगठन ने ओपन लेटर जारी करते हुए इस बात की चेतावनी दी है कि बच्चों से जुड़ी किसी भी चीज को फिल्म में अगर शामिल किया जा रहा है तो उसके बारे में दो बार सोच लिया जाए।

मुश्किल में फंस Lets Dance Chotu Motu

बता दें कि फिल्म के गाने के जो लिरिक्स है उसमें बच्चों की नर्सरी राइम्ज़ के बोल शामिल किए गए हैं। जिसमें हम्टी दम्टी से लेकर ट्विंकल ट्विंकल लिटिल स्टार जैसी पॉपुलर पोयम भी शामिल है। बस यही वजह है कि द अर्ली चाइल्डहुड एसोसिएशन को यह बात पसंद नहीं आई है और उन्होंने फिल्म के गाने के खिलाफ ओपन लेटर जारी करते हुए अपना पक्ष रखा है।

एसोसिएशन की प्रेसिडेंट स्वाति पोपट वत्स था इस मामले में कहना है कि आज के दौर में पेरेंट्स और स्कूल बच्चों को असली कहानी और कविताओं से दूर ले जा रहे हैं और फिल्म में इन पोयम को ग्लोरिफाई किया गया है। सलमान खान की बच्चों में अच्छी खासी फैन फॉलोइंग है, ऐसे में यह जाहिर सी बात है कि घर में होने वाली किसी भी पार्टी में इन गानों को बजाया जाएगा।

ECA का कहना है कि जब बच्चों को करिकुलम में यह सब चीजें पढ़ाई जाती है तो उनके अंदर सहानुभूति का भाव डालने की कोशिश की जाती है। फिल्म में जिस तरह से हम्टी दम्टी और जैक एंड जिल को प्रमोट किया जा रहा है वह गलत है। दिखाए गए दृश्यों में किसी के गिरने पर दुख होने की बजाय बच्चों को मजे लेते हुए और डांस करते हुए देखा जा रहा है। इससे यह सवाल उठता है कि आखिरकार हम संवेदना के आधार पर बच्चों को कैसी शिक्षा दे रहे हैं।

कलेक्शन से खुश हैं Salman Khan

इस मामले पर फिल्म के मेकर्स और एक्टर्स की ओर से कोई भी रिएक्शन सामने नहीं आया है। बात अगर फिल्म की करें तो रिलीज के 5 दिन में ये अब तक 84 करोड़ की कमाई कर चुकी है और तेजी से 100 करोड़ के क्लब में शामिल होने के लिए आगे बढ़ रही है। कलेक्शन धीरे जरूर हुआ है लेकिन बुरा भी नहीं है क्योंकि रिलीज के वक्त ऐसा लग रहा था कि यह 100 करोड़ के आंकड़े को पार कर पाएगी भी या नहीं लेकिन अब पूरी स्टारकास्ट और मेकर्स इससे खुश लग रहे हैं।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews