Womeniya Band की स्वाति सिंह की मधुर आवाज़ में सुनिये ये गीत

Womeniya Band की स्वाति सिंह की मधुर आवाज़ में सुनिये ये गीत

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। वुमनिया बैंड (Womeniya Band) आज किसी पहचान का मोहताज नहीं है। लखनऊ के पास उन्नाव की रहने वाली स्वाति सिंह ने इसे बनाया और आज ये म्यूजिकल बैंड देशभर में कई शोज़ कर रहा है और लोग इसे बेहद पसंद कर रहे हैं। वुमनिया बैंड की चार सदस्यों में स्वाति सिंह के साथ शाकुंभरी कोटनाला, दीपिका पांथरी और श्रीविद्या कोटनाला शामिल हैं।

स्वाति सिंह एक सरकारी स्कूल में शिक्षिका थीं लेकिन उन्होने अपनी नौकरी छोड़कर पैशन को फॉलो किया और आज वो इस बैंड के जरिए देशभर में पहचानी जा रही हैं। उनकी आवाज़ की खनक और रेंज उन्हें भीड़ से अलहदा करती है। इनका बैंड उत्तराखंड में ‘बेटी बचाओ बेटी बढ़ाओ’ कैंपेन में इनका बैंड ब्रांड एम्बेसडर है। इन्हें तेजस्विनी सम्मान, अपराजिता सम्मान, स्वयं सिद्धा सम्मान सहित कई पुरस्कार मिल चुके हैं। जवाहर कला केंद्र जयपुर, यूपी सरकार, चंडीगढ़ कला केंद्र, दिल्ली पुलिस, देहरादून पुलिस सहित कई स्थानों पर इन्हें सम्मानित किया जा चुका है। सोशल मीडिया पर इनके फॉलोअर्स हजारों की संख्या में हैं और ये बैंड देशभर में परफॉर्म करता है। तो आईये आज सुनते हैं स्वाति सिंह की मधुर आवाज़ में ये गीत।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews