लव एंड वॉर की रिलीज हुई पोस्टपोन, पहले फर्स्ट लुक रिवील करेंगे संजय लीला भंसाली

संजय लीला भंसाली जल्द ही लव एंड वॉर से दर्शकों का मनोरंजन करेंगे। इस फिल्म की रिलीज डेट को पोस्टपोन कर दिया गया है और मेकर्स फर्स्ट लुक रिवील करने के बारे में सोच रहे हैं।
Love and War

संजय लीला भंसाली को अपनी शानदार फिल्मों की वजह से पहचाना जाता है वह जल्दी आलिया भट्ट रणबीर कपूर और विक्की कौशल के साथ फिल्म लव एंड वॉर लेकर आने वाले हैं। यह साल 2026 की मोस्ट अवेटिंग फिल्मों में से एक है। इससे पहले मार्च 2026 में रिलीज किया जाने वाला था। हालांकि लेटेस्ट रिपोर्ट्स के मुताबिक अब इसे पोस्टपोन कर दिया गया है।

मीडिया रिपोर्ट्स में जो जानकारी सामने आई है उसके मुताबिक संजय लीला भंसाली फिल्म का फर्स्ट लुक रिवील करने की योजना बना रहे हैं। यह खबर सामने आने के बाद फैंस की एक्साइटमेंट बढ़ चुकी है क्योंकि वह कलाकारों का लुक देखना चाहते हैं। चलिए जान लेते हैं की फर्स्ट लुक कब आएगा और शूटिंग खत्म होने के बाद फिल्म कब तक देखी जा सकेगी।

कब आएगा फर्स्ट लुक

इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म की रिलीज में हो रही देरी के बीच संजय लीला भंसाली 2026 की शुरुआत में इसका फर्स्ट लुक या फिर टीजर जारी करेंगे। यह फैंस के लिए किसी ट्रीट से कम नहीं होने वाला है। इसके साथ फिल्म की नई रिलीज डेट भी अनाउंस की जा सकती है। ऐसा कहा जा रहा है कि मेकर्स टीजर को एडिट और फाइनल करने में व्यस्त चल रहे हैं।

कब खत्म होगी शूटिंग

फिल्म की शूटिंग फिलहाल चल रही है जो मई 2026 में खत्म होगी। इसके बाद इसे अगस्त या सितंबर में रिलीज किया जाएगा। फिल्म लेट होने की वजह से इसका बजट भी बढ़ चुका है और एक्टर्स का शेड्यूल भी आगे पीछे हो गया है। कुछ समय पहले फिल्म के सेट से आलिया और रणबीर की फोटो सामने आई थी जिसमें उन्हें रेट्रो लुक में देखा जा सकता था। इस लुक के सामने आने के बाद फैंस की एक्साइटमेंट काफी ज्यादा बढ़ गई थी। अब वो विक्की कौशल का लुक देखना चाहते हैं। संजय लीला भंसाली की इस फिल्म से लोगों को काफी ज्यादा उम्मीद है।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews