27 जून को थिएटर्स में रिलीज होगी काजोल की फिल्म मां, सेंसर बोर्ड से मिली हरी झंडी, बढ़ी फैंस की एक्साइटमेंट!

काजोल अब हॉरर फिल्म में नजर आने वाली हैं। सुपरनैचुरल थ्रिलर जोनर में उनका डेब्यू होगा, जिसका नाम मां है। फिलहाल, उनकी फिल्म को सेंसर बोर्ड से हरी झंडी मिल चुकी है।
Kajol Maa Movie

फिल्म इंडस्ट्री की खूबसूरत एक्ट्रेस काजोल आज भी लोगों के दिलों पर राज करती हैं। फैंस उनकी फिल्म का बेसब्री से इंतजार करते हैं। काजोल एक ऐसी अभिनेत्री हैं, जिन्होंने अपनी मासूमियत और मेहनत के दम पर इंडस्ट्री में अलग पहचान बनाई सफलता पाने के बाद उन्होंने कभी भी पीछे मुड़कर नहीं देखा। एक से बढ़कर एक सुपरहिट फिल्में दे चुकी हीरोइन की चर्चा देश ही नहीं, बल्कि विदेशों में भी बतौर सबसे खूबसूरत अभिनेत्री के तौर पर किया जाता है। वहीं, साल 2025 में काजोल का नाम भी भूत और भूतनियों से लड़ने के लिए तैयार है।

दरअसल, काजोल अब हॉरर फिल्म में नजर आने वाली हैं। सुपरनैचुरल थ्रिलर जोनर में उनका डेब्यू होगा, जिसका नाम मां है। फिलहाल, उनकी फिल्म को सेंसर बोर्ड से हरी झंडी मिल चुकी है। हर कोई काजल की अपकमिंग मूवी के रिलीज होने का इंतजार कर रहा है।

मिली हरी झंडी

बता दें कि केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड यानी सीबीएफसी ने काजोल की ‘सलमा’ को हरी झंडी दे दी है। यह एक प्रक्रिया होती है जब किसी भी फिल्म को रिलीज करने से पहले सेंसर बोर्ड के पास सर्टिफिकेशन के लिए भेजा जाता है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, फिल्म को कुछ बदलाव के बाद सेंसर बोर्ड की तरफ से पास कर दिया गया है। जल्द ही यह असल थिएटर में रिलीज की जाएगी। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मूवी को UA 16+ सर्टिफिकेट मिला है।

शैतान से होगा सामना

यह फिल्म करीब 2 घंटे 15 मिनट की है, जिसमें रक्षक और भक्षक की भिड़ंत देखने को मिलेगी। फिल्म में काजल की बेटी के साथ कुछ ऐसा होता है कि वह शैतान के जंगल में फंस जाती है, जिसे बचाने के लिए काजल उसका सामना करती है। यह फिल्म पूरी तरह से मां और बच्चे के रिश्ते पर आधारित है। यह फिल्म 24 जून को थिएटर में रिलीज की जाएगी।

यह लोग आएंगे नजर

बता दें कि लगभग 3 साल बाद काजोल सिनेमा घर में हॉरर फिल्म मां के साथ दस्तक देने वाली है। मां फिल्म की कहानी साईविन क्वाड्रास ने लिखी है। जिसका निर्माण अजय देवगन और ज्योति देशपांडे कर रहे हैं, जो देवगन फिल्म्स और जिओ स्टूडियो के बैनर तले बनाई जा रही है। फिल्म में काजोल के अलावा रोनित रॉय, इंद्रनिल सेन गुप्ता, जितिन गुलाटी, गोपाल सिंह सहित अन्य कई कलाकार नजर आने वाले हैं। फिलहाल, यह फिल्म कितनी हिट होगी, यह तो रिलीज होने के बाद ही पता चल पाएगा।

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews