Maa के सीक्वल से दर्शकों का मनोरंजन करेंगी काजोल, शैतान के साथ मिल सकती है इसकी कहानी

2025 में आई काजोल की फिल्म मां को दर्शकों ने बहुत पसंद किया था। अब इस फिल्म के सीक्वल को लेकर चर्चा तेज हो गई है और यह कहा जा रहा है कि शैतान के साथ इसका क्रॉसओवर हो सकता है।
Maa

साल 2025 में बॉलीवुड एक्ट्रेस काजोल हॉरर फिल्म मां लेकर आई थी। इस पौराणिक हॉरर थ्रिलर को बंगाली लोक कथाओं पर बनाया गया था। इसमें मुख्य रूप से रक्त बीच लोक कथा ली गई थी। विशाल फुरिया के निर्देशन में बनी इस फिल्म में एक्ट्रेस को अंबिका के किरदार में देखा गया था।

फिल्म में बताया गया था कि अंबिका अपनी बेटी को राक्षसी दोइतो से बचाती है। इसमें रोनित रॉय, इंद्रनील सेनगुप्ता और खैरिन शर्मी को देखा गया था। दर्शकों ने इसे मिली जुली प्रतिक्रिया दी थी और अब इसके सीक्वल की चर्चा हो रही है।

मां के सीक्वल की हो रही चर्चा

हाल ही में काजोल से इस फिल्म के सीक्वल पर बातचीत की गई। इस बारे में मिड डे को बताते हुए एक्ट्रेस ने कहा कि आपको इस बारे में अजय देवगन से बात करनी होगी क्योंकि वह इस प्रोड्यूस कर रहे हैं। हमने इसके बारे में सोचा है लेकिन अभी कुछ भी तय नहीं हुआ है। एक्ट्रेस ने सीक्वल को लेकर अपनी खुशी जाहिर की है लेकिन यह भी बताया है की फिल्म की शूटिंग के बाद उनके ऊपर क्या प्रभाव पड़ रहा था। एक्ट्रेस ने बताया कि क्लाइमेक्स शूट करने के बाद मुझे पोस्ट ट्राॅमेटिक स्ट्रेस डिसऑर्डर हो गया था। एक्ट्रेस ने कहा कि मुझे लगता है कि जब हम इतने गहरे विषय की शूटिंग करते हैं तो हम बदल जाते हैं।

कैसी थी कहानी

फिल्म मां की कहानी की बात करें तो यह एक ऐसे गांव की घटना है जहां लड़कियां रहस्यमय तरीके से गायब हो रही है। फिल्म में मां और बेटी के बीच के कनेक्शन को दिखाया गया है जो विश्वासघात, भय और बुराई की शक्तियों से लड़ती हैं। इसमें एक मां का प्रेम, साहस और संघर्ष देखने को मिलता है।

मां और शैतान एक यूनिवर्स की फिल्म

शैतान एक ऐसी फिल्म है जिसे मार्क्स ने अजय देवगन के हॉरर यूनिवर्स में शामिल किया है। जब से यह पूछा गया कि क्या दोनों फिल्मों को एक साथ पेश किया जाएगा। इस पर उन्होंने कहा कि हमने सब कुछ सोच लिया है अभी वह सब हवा में है। अब फिल्म के सीक्वल पर काम कब शुरू होता है और क्या कहानी पेश की जाती है यह आने वाले समय में पता चलेगा।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews