महाकुंभ की वायरल गर्ल मोनालिसा की चमकी किस्मत, फेमस बॉलीवुड डायरेक्टर ने फिल्म में किया कास्ट

प्रयागराज महाकुंभ में अपनी कजरारी आंखों से वायरल होने वाली लड़की मोनालिसा की किस्मत चमक चुकी है। बॉलीवुड के फेमस डायरेक्टर ने उन्हें अपनी फिल्म के लिए कास्ट कर लिया।
Monalisa

आजकल सोशल मीडिया एक ऐसा माध्यम हो गया है जो रातों-रात लोगों को पापुलैरिटी दिला देता है। आए दिन कुछ ना कुछ वायरल होता रहता है और लोगों की किस्मत चमक जाती है। कभी कोई अपने गाने की वजह से वायरल होता है तो कभी किसी के डांस मूव्स धमाल मचा देते हैं। हाल ही में प्रयागराज महाकुंभ में भी यह नजारे देखने को मिले। जब अलग-अलग वजह से अलग-अलग लोगों की चर्चा हुई।

महाकुंभ में कभी कांटों वाले बाबा चर्चा में छाए रहे तो कभी आईआईटियन बाबा की चर्चा हुई। इसी बीच फूल बेचने वाले लड़की मोनालिसा ने भी खूब सुर्खियां बटोरी। इस लड़की को यह चर्चे अपनी कजरारी आंखों की वजह से मिले। देखते ही देखते वो सोशल मीडिया पर छा गई और हर जगह उसकी आंखों की खूबसूरती की चर्चा होने लगी। इसी बीच एक खबर सामने आ रही है और बताया जा रहा है कि मोनालिसा को बॉलीवुड के फेमस निर्देशक ने अपनी फिल्म में कास्ट कर लिया है।

मोनालिसा को मिली फिल्म (Monalisa)

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक महाकुंभ में फूल बेचने पहुंची मोनालिसा की आंखों की चर्चा सोशल मीडिया पर जोर-तोड़ से हो रही थी। हालत यह हो गए थे कि उसे प्रयागराज छोड़कर अपने शहर वापस आना पड़ा क्योंकि लोग फूल खरीदने की जगह उसके साथ सेल्फी ज्यादा ले रहे थे। अब इस वायरल गर्ल की किस्मत पलट गई है क्योंकि बॉलीवुड फिल्म निर्देशक सनोज मिश्रा ने उन्हें अपनी फिल्म ‘डायरी ऑफ मणिपुर’ में कास्ट कर लिया है। इस बात की जानकारी खुद सनोज ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल के जरिए दी है।

डायरेक्टर ने दी जानकारी

सनोज मिश्रा ने इंस्टाग्राम हैंडल पर लिखा कि “प्रयागराज की सनसनी मोनालिसा मेरे साथ मौजूद है। मैं आपको अपनी फिल्म ‘द डायरी ऑफ मणिपुर’ के बारे में बता चुका हूं और इसमें मैंने मोनालिसा को कास्ट कर लिया है। मैं उनकी तलाश में प्रयागराज महाकुंभ गया था लेकिन यहां से अपने घर आ गई है और अब मैं मध्य प्रदेश के इंदौर शहर के पास महेश्वर आया हूं। मैंने उनके परिवार से बातचीत की है और बताया है कि उनकी बेटी को फिल्म में ले रहा हूं। यह बहुत सीधे-साधे लोग हैं मुझे उम्मीद है कि मोनालिसा फिल्म के लिए मेहनत से काम करेगी।’ बता दें कि फिल्म में मोनालिसा के साथ राजकुमार राव के बड़े भाई अमित राव नजर आने वाले हैं।

कौन है सनोज मिश्रा

सनोज मिश्रा की बात करें तो वह फिल्म इंडस्ट्री की चर्चित फिल्म मेकर है। डायरेक्टर के तौर पर उन्होंने कई फिल्मों की कमान संभाली है। बीते साल जब डायरी ऑफ बंगाल आई थी तब उन्होंने खूब सुर्खियां बटोरी थी। अब ‘डायरी ऑफ मणिपुर’ से वह क्या कमाल दिखाते हैं, यह देखने वाली बात होगी।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews