‘महाकाली’ का धांसू ट्रेलर रिलीज, शुक्राचार्य के किरदार में अक्षय खन्ना ने जीता फैंस का दिल

अक्षय खन्ना एक बार फिर अपने नेगेटिव किरदार से फैंस का मनोरंजन करने वाले हैं। फिल्म महाकाली का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है जिसमें वह असुर गुरु शुक्राचार्य के रूप में दिखाई दे रहे हैं।
Mahakali trailer

अक्षय खन्ना एक बार फिर अपने अलग-अलग अवतार से दर्शकों का मनोरंजन करने वाले हैं। धुरंधर में अपनी शानदार एक्टिंग से उन्होंने दर्शकों को जिस तरह से इंप्रेस किया था, उसके बाद से फैंस की उम्मीद काफी ज्यादा बढ़ गई है। उनकी माइथोलॉजिकल फिल्म ‘महाकाली’ की चर्चा लंबे समय से हो रही है।

अब हाल ही में इस फिल्म का लेटेस्ट ट्रेलर मेकर्स की तरफ से रिलीज कर दिया गया है। इसमें अक्षय खन्ना असुर गुरु शुक्राचार्य के रूप में नजर आ रहे है। उनका यह लुक फैंस के बीच उत्सुकता पैदा कर रहा है। चलिए जान लेते हैं कि इस ट्रेलर में क्या-क्या दिखाया गया है।

महाकाली का ट्रेलर रिलीज

प्रशांत वर्मा एक ऐसे फिल्म मेकर है, जो हनु मैन जैसी फिल्मों से दर्शकों को पहले भी इंप्रेस कर चुके हैं। अब वह महाकाली के चलते चर्चा में बने हुए हैं। फिल्म का ट्रेलर भी यह साबित कर रहा है कि दर्शकों को उसकी कहानी पसंद आने वाली है। प्रशांत ने सोशल मीडिया हैंडल एक्स के जरिए ये ट्रेलर रिलीज किया है।

कैसा है ट्रेलर

रिलीज किए गए वीडियो में अक्षय खन्ना पर सारा फोकस किया गया है। वह देवगुरु शुक्राचार्य का नेगेटिव रोल निभा रहे हैं। उनके साथ फेमस एक्टर समुथिरकानी की झलक भी देखने को मिल रही है। वही आखिर में एक्ट्रेस भूमि शेट्टी को महाकाली के किरदार में दिखाया गया है। पूरा ट्रेलर काफी इंटरेस्टिंग नजर आ रहा है।

2 मिनट 54 सेकंड के इस वीडियो में अक्षय खन्ना गुरु शुक्राचार्य के किरदार से दर्शकों का ध्यान खींच रहे हैं। बता दें कि ये एक तेलुगु फिल्म है, जिसे हिंदी में भी रिलीज किया जाने वाला है। वीडियो देखने के बाद फिल्म को लेकर फैंस का उत्साह बढ़ गया है।

कब आएगी फिल्म

फिल्म का ट्रेलर पेश करने के साथ इसकी रिलीज डेट का अनाउंसमेंट भी कर दिया गया है। जानकारी के मुताबिक इसे 8 जनवरी 2027 को बड़े पर्दे पर पेश किया। अगर आप पौराणिक कहानी देखने के शौकीन है तो ये फिल्म देख सकते हैं।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews