मन्नत के लिए Shahrukh Khan को 9 करोड़ रुपए देगी महाराष्ट्र सरकार! वजह कर देगी हैरान

शाहरुख खान अपनी फिल्मों और एक्टिंग की वजह से जितनी चर्चा में रहते हैं। उतनी ही चर्चा बांद्रा में स्थित उनके बंगले मन्नत की भी होती है। कुछ दिनों पहले यह अपने रिनोवेशन को लेकर चर्चा में आया था। वहीं अब इसके लिए एक्टर को 9 करोड रुपए मिलेंगे, इस बात की चर्चा हो रही है।
Shahrukh Khan

बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान अपनी एक्टिंग के दम पर दर्शकों के दिलों पर राज करते हैं। अपने अब तक के करियर में उन्होंने एक से बढ़कर एक फिल्मों में काम किया है। शाहरुख जितना अपनी फिल्मों को लेकर चर्चा में रहते हैं उतनी ही चर्चा उनकी पर्सनल जिंदगी की भी होती है। एक्टर की लग्जरी लाइफस्टाइल से हर कोई वाकिफ है और सिर्फ वो ही नहीं बल्कि उनकी पत्नी और बच्चे भी चर्चा में बने रहते हैं।

बॉलीवुड के किंग खान शाहरुख मुंबई में अपने आलीशान बंगले मन्नत में रहते हैं। मुंबई जाने वाले लोग सितारों की झलक तो पाना चाहते ही है लेकिन मन्नत एक ऐसी जगह है, जहां पर हर व्यक्ति घूमने जरूर जाता है। इस बंगले की खूबसूरती को निहारने के लिए दूर-दूर से लोग पहुंचते हैं। अब अपने इसी आशियाने को लेकर शाहरुख खान सुर्खियों में बने हुए हैं।

मालामाल होंगे शाहरुख (Shahrukh Khan)

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक बांद्रा वेस्ट में मौजूद मन्नत शाहरुख खान और गौरी खान को मालामाल बनाने वाला है। दरअसल, इस घर के लिए महाराष्ट्र सरकार एक्टर को करीब 9 करोड रुपए दे सकती है। अब यह सोचने वाली बात है कि आखिरकार एक्टर के घर के लिए सरकार उन्हें पैसा क्यों देगी तो चलिए आपको पूरा मामला बताते हैं।

क्या है मामला

आपको बता दें कि शाहरुख खान की पत्नी गौरी ने महाराष्ट्र सरकार से 9 करोड रुपए वापस मांगते हुए एक याचिका मुंबई उपनगरीय के खिलाफ दाखिल की है। इस याचिका को मंजूरी मिलने की उम्मीद लगाई जा रही है। मन्नत शाहरुख खान की पत्नी गौरी के नाम पर है और जिस जमीन पर इसे बनाया गया है वह महाराष्ट्र सरकार की तरफ से इसके पहले मालिक को पट्टे पर दी गई थी। महाराष्ट्र सरकार से मंजूरी मिलने के बाद जमीन के मालिक ने इसे शाहरुख को बेच दिया था। याचिका में इस बात का उल्लेख किया गया है की मन्नत जिस जमीन पर मौजूद है उसका अतिरिक्त भुगतान दिया गया है। इसी धनराशि को अब वापस मांगा जा रहा है।

महाराष्ट्र सरकार देगी 9 करोड़

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मुंबई उपनगरीय जिला कलेक्टर ने रिफंड का अनुरोध राज्य सरकार को भेजा है। अधिकारियों ने बताया है कि खान परिवार से ली गई अतिरिक्त राशि की प्रतिपूर्ति की मंजूरी जैसे ही मिल जाएगी उसके बाद उन्हें पैसा वापस लौटा दिया जाएगा।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews