जय भानुशाली से तलाक के बाद इस रियलिटी शो में नजर आएंगी Mahhi Vij, ‘सहर’ को कहेंगी अलविदा?

लंबे समय के बाद सहर से टीवी पर वापसी करने वाली माही विज रियलिटी शो का हिस्सा बन सकती हैं। मीडिया रिपोर्ट्स में इस बात का दावा किया जा रहा गया।
Mahhi Vij

टेलीविजन एक्ट्रेस माही विज पिछले कुछ दिनों से जय भानुशाली के साथ अपने तलाक की खबरों को लेकर चर्चा में हैं। इसी बीच उन्होंने सीरियल सहर होने को है से टीवी पर वापसी की है। वही अब ये खबर सामने आ रही है कि वह इस शो को छोड़ सकती हैं। मीडिया रिपोर्ट्स में ये बताया जा रहा है कि वह एक रियलिटी शो का हिस्सा बन सकती है।

खबरों के मुताबिक माही विज रियलिटी शो ‘द 50’ का हिस्सा बन सकती हैं। हाल ही में उन्हें एंडेमोल के ऑफिस में देखा गया जिसके बाद से यह चर्चा होने लगी है। हालांकि, अभिनेत्री और चैनल दोनों की तरफ से कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है। लेकिन उनके नए प्रोजेक्ट के बारे में सुनकर फैंस काफी उत्साहित हैं।

रियलिटी शो में नजर आएंगी माही

टेलीविजन पर जब माही ने वापसी की तो दर्शकों ने उन्हें पूरे दिल से अपनाया। लंबे समय के बाद उन्हें स्क्रीन पर देखकर फैंस काफी खुश दिखाई दिए। इमोशनल सीन में उनकी एक्टिंग को सोशल मीडिया पर खूब सराहा गया। उनकी सादगी भरी नेचुरल परफॉर्मेंस लोगों को बहुत पसंद आई। अपनी भूमिका से उन्होंने यह साबित कर दिया कि वह इतने सालों से टीवी के लोकप्रिय चेहरों में से एक क्यों हैं।

दुबई में वेकेशन

एक्ट्रेस को हाल ही में दुबई में भी देखा गया था। अपने शो की शूटिंग से ब्रेक लेकर वह बेटी के साथ क्रिसमस और न्यू ईयर मनाने के लिए यहां पर पहुंची थी। अपनी पर्सनल जिंदगी की मुश्किलों को कॉन्फिडेंस के साथ संभालने को लेकर वह अक्सर चर्चा में रहती हैं। ऐसे में अगर वह ‘द 50’ का हिस्सा बनती हैं, तो फैंस के लिए उन्हें देखना काफी उत्साहित होगा। वैसे अभी ये केवल खबरें हैं, जो सच होती है या नहीं ये आने समय में पता चलेगा।

View this post on Instagram

A post shared by Mahhi Vinod Vij (@mahhivij)

क्या है द 50

इस रियलिटी शो की बात करें तो यह कलर्स और जियो हॉटस्टार पर अगले महीने से शुरू किया जाएगा। अब तक आए शोज से इसका फार्मेट काफी अलग है। जनता इसमें कंटेस्टेंट को बचाने के लिए वोट नहीं करेगी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कंटेस्टेंट को पहले फिजिकल टास्क जीतने होंगे और जीतने वाली टीम के लोग वोट करेंगे कि हारने वाली टीम में से किसे घर जाना चाहिए। द लायन नाम का एक नकाबपोश शख्स इस पूरे गेम को कंट्रोल करने वाला है। इस नकाब के पीछे कौन है, ये चर्चा लगातार जारी है।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews