Main Atal Hoon: ‘मैं अटल हूँ’ फिल्म की पहली झलक अभिनेता पंकज त्रिपाठी ने की रिलीज, पढ़ें यहां

Main Atal Hoon: ‘मैं अटल हूँ’ फिल्म की पहली झलक अभिनेता पंकज त्रिपाठी ने की रिलीज, पढ़ें यहां

Main Atal Hoon : भारत के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का आज 98वां जन्मदिन है। पूरे देशभर में लोग उन्हें नमन कर रहे हैं। इस अवसर पर बॉलीवुड अभिनेता पंकज त्रिपाठी ने आज उनकी बायोपिक की पहली झलक शेयर की है। बता दें ‘मैं अटल हूँ’ फिल्म रिलीज किया गया। जिसका निर्देशन रवि जाधव ने निर्देशित किया है जो कि साल 2023 के आखिर में रिलीज जाएगा। इस फिल्म में विनोद भानुशाली, संदीप सिंह, सैम खान और कमलेश भानुशाली का नाम शामिल है।

पंकज त्रिपाठी ने पोस्ट शेयर किया

वहीं, अभिनेता पंकज त्रिपाठी ने आज सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए कहा कि, “अटल जी के व्यक्तित्व को पर्दे पर साकार करने के लिए मुझे संयम से मेरे व्यक्तिमत्व पर काम करना जरूरी है, यह मैं जानता हूँ। स्फूर्ति और मनोबल के आधार से मैं नई भूमिका को न्याय दे सकूँगा यह अटल विश्वास मुझे है। मैं अटल हूँ सिनेमाघरों में दिसंबर 2023 में आएगी। उन्होंने इस बायोपिक की झलक साझा करते हुए जो वीडियो शेयर की। उसमें वह बिलकुल अटल बिहारी वाजपेयी के अंदाज में नजर आए। इसमें पूर्व पीए को एक स्टेट्समैन, एक जेंटलमैन, एक कवि बताया गया और अंत में उनका पूरा चित्र दिखाते हुए कहा गया-“मैं अटल हूँ।”

भावुक हूँ। कृतज्ञ हूँ – पंकज त्रिपाठी

इसके आगे उन्होंने कहा कि, “न कभी कहीं डगमगाया। न कभी कहीं सर झुकाया। मैं एक अनोखा बल हूँ। मैं अटल हूँ !अवसर मिला है इस विलक्षण व्यक्तित्व को पर्दे पर अभिव्यक्त करने का। भावुक हूँ। कृतज्ञ हूँ।”

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews