घर पर रहकर न्यू ईयर को इस तरह से बनाएं खास, OTT पर देखें ये बेहतरीन वेब सीरिज और फ़िल्में

घर पर रहकर न्यू ईयर को इस तरह से बनाएं खास, OTT पर देखें ये बेहतरीन वेब सीरिज और फ़िल्में

OTT Movies: कुछ दिनों में न्यू ईयर 2024 आने वाला है। न्यू ईयर को लेकर लोग तरह-तरह के प्लान बनाते हैं। कई लोग बाहर घूमने जाते हैं, तो वहीं कुछ लोग घर पर ही न्यू ईयर को खास बनाने की कोशिश करते हैं। अगर आप भी इस बार न्यू ईयर पर कहीं बाहर नहीं जा रहे हैं और घर पर ही न्यू ईयर सेलिब्रेशन को खास बनाना चाहते हैं, तो ऐसे में आप नेटफ्लिक्स पर हाल ही में आई बेहतरीन फ़िल्में और वेब सीरीज देखकर अपना न्यू ईयर खास बना सकते हैं। इसी के चलते आज हम जो वेब सीरीज और फिल्म के लिस्ट लेकर आए हैं उनमें हिंदी फिल्में, साउथ कोरियन और हॉलीवुड तक शामिल है, तो चलिए जानते हैं।

सजनी शिंदे का वायरल वीडियो

अगर आप कोई रहस्यों से भरी फिल्म देखना चाहते हैं तो सजनी शिंदे का वायरल वीडियो आपके लिए सबसे अच्छा ऑप्शन रहेगी। इस फिल्म को मिखिल मसाले ने डायरेक्ट किया है। वहीं, इस फिल्म में राधिका मदान, निर्मित कौर, भाग्यश्री और सुबोध भावे जैसे कलाकार है। यह फिल्म एक महिला की है जो पुणे के एक स्कूल में फिजिक्स टीचर है। इस फिल्म में एक के बाद एक रहस्य का पता चलता है।

खो गए हम कहां

खो गए हम कहां एक हिंदी ड्रामा फिल्म है। इस फिल्म को वरुण सिंह ने डायरेक्ट किया है। इस फिल्म में सिद्धांत चतुर्वेदी, अनन्या पांडे और आदर्श गौरव ने अहम भूमिका निभाई है। यह फिल्म तीन जिगरी यारो के ऊपर है। इस फिल्म में आपको तीन दोस्तों के गोल्स, रिलेशन और इमोशंस अच्छे से दिखाई देंगे।

टॉप गन – मेवरिक

अगर आप हॉलीवुड फिल्मों की शौकीन है तो यह फिल्म आपके लिए सबसे अच्छी फिल्म हो सकती है। हाल ही में नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई यह फिल्म एक्शन से भरपूर है। इस फिल्म को जोसेफ कोचिंग स्कीम के डिलीट किया है। यह फिल्म 1986 में रिलीज टॉप गन का सीक्वल है।

Bhawna Choubey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता मेरे लिए सिर्फ एक पेशा नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी और संवेदनशीलता के साथ समाज तक पहुंचाने का माध्यम है। तथ्यों की पड़ताल, महत्वपूर्ण मुद्दों को समझना और निष्पक्ष खबरों के जरिए लोगों की आवाज़ बनना मेरी पत्रकारिता की पहचान है। View all posts by Bhawna Choubey →
Follow Us :GoogleNews