Jab We Met का सीक्वल बनाने की तैयारी में मेकर्स! 16 साल बाद नजर आएगी शाहिद-करीना की जोड़ी

Jab We Met

Jab We Met: जब वी मेट करीना कपूर और शाहिद कपूर की सबसे फेमस और शानदार फिल्मों में से एक है। इस फिल्म में दोनों कलाकारों की जोड़ी ने दर्शकों को बहुत पसंद किया था और 2007 में आई यह रोमांटिक कॉमेडी ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी। अगर आज भी टेलीविजन पर यह फिल्म आती है तो लोग इसे देखना मिस नहीं करते हैं और इतने सालों बाद भी कहानी उन्हें पसंद आती है।

ऐसा कई बार हुआ है जब लोगों ने इस फिल्म के सीक्वल को बनाने की मांग की है और अब आ रही खबरों के मुताबिक लगता है फैंस की एक ख्वाहिश जल्द ही पूरी होने वाली है क्योंकि मेकर्स इसका दूसरा हिस्सा लाने की तैयारी कर रहे हैं।

Jab We Met का बनेगा सीक्वल

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक ‘जब वी मेट’ का सीक्वल राज मेहता प्रोड्यूस करेंगे और इसका निर्देशन इम्तियाज अली के हाथों सौंपा जाने वाला है। पहले हिस्से का निर्देशन भी इम्तियाज ने ही किया था और उन्होंने पूरी कहानी पर्दे पर बखूबी से पेश किया था। फिल्म के सीक्वल को लेकर चर्चाओं का दौर तो जारी है लेकिन फिलहाल मेकर्स ने कोई अनाउंसमेंट नहीं किया है।

नजर आएगी शाहिद-करीना की जोड़ी

अब फिल्म का सीक्वल बनने की खबरें सामने आने के बाद इसमें स्टार कास्ट कौन होगी इस बारे में भी चर्चाओं का दौर शुरू हो चुका है। लोगों के मन में यह सवाल है कि क्या इस बार भी शाहिद कपूर और करीना कपूर गीत और आदित्य की भूमिका को आगे बढ़ते हुए दिखाई देंगे। फिल्म को लेकर जो अफवाहें फैल रही है उसे बारे में मीडिया रिपोर्ट्स में यह कहा जा रहा है कि एक फैन ने शाहिद और इम्तियाज अली की बातचीत के बारे में सवाल पूछते हुए इसका जिक्र किया था, जिस पर शाहिद ने फिल्म को लेकर थोड़ी हिंट दी थी।

फिल्म के बारे में बोले शाहिद

आपको बता दें कि जब वी मेट को कुछ दिनों पहले सिनेमाघर दूसरी बार रिलीज किया गया था। उस समय शाहिद से यह पूछा गया था कि क्या आप इसके सीक्वल में दोबारा काम करना चाहेंगे। इसका जवाब में एक्टर ने कहा था कि यह स्क्रिप्ट पर डिपेंड करता है अगर वह आसानी से ओरिजिनल वर्जन से मेल खागा तो वह इसका हिस्सा जरूर बनना चाहेंगे। इस दौरान उन्होंने फिल्म में अपनी को एक्टर रही करीना कपूर की भी जमकर तारीफ की थी और यह कहते दिखाई दिए थे कि उनसे अच्छी गीत की भूमिका कोई नहीं निभा सकता था।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews