मलाइका अरोड़ा के नए लुक ने सनसनी मचाई, लोगों ने पूछा ‘ये क्या पहना है’

मलाइका अरोड़ा के नए लुक ने सनसनी मचाई, लोगों ने पूछा ‘ये क्या पहना है’

मुंबई, डेस्क रिपोर्ट। मलाइका अरोड़ा अपनी फिटनेस और एक्सपेरिमेंटल फैशन के लिए जानी जाती हैं। अक्सर ही उन्हें बोल्ड ड्रेस कैरी किए देखा जा सकता है। मलाइका का फैशन सेंस कमाल का है और वो हर बार लोगों को चौंका देती है। एक बार फिर उनकी जो तस्वीरें और वीडियो वायरल हो रहे हैं, उसमें उनके लुक ने सभी को सरप्राइज कर दिया है।

मलाइका स्किन कलर के बॉडीकॉन सूट में नजर आ रही है। ये एक बॉडी फिट ड्रेस है और स्किन कलर की होने के कारण पहली नजर में कई लोगों को धोखा हो सकता है। मलाइका ने इसपर एक डेनिम जैकेट पहना है। इसके साथ उन्होने सिंपल स्वीपर्स पहनी हैं और ये लुक अब कोहराम मचा रहा है। पोनीटेल और सनग्लासेस के साथ मलाइका काफी स्टनिंग लग रही हैं लेकिन उनके इस डिफरेंट सूट को देखकर काफी लोग हैरान भी है। उनकी ड्रेस इतनी ज्यादा स्किन फिट है कि पहली बार देखने पर लगता है जैसे उन्होने कुछ पहना ही नहीं है। लेकिन असलियत ये है कि वो ऊपर से नीच तक कपड़े पहने हुए हैं। ये बात अलग है कि देखने वालों की नजरें शुरू में धोखा खा जाती हैं। फिलहाल उनके इस सूट ने बॉलीवुड को गॉसिप का एक नया टॉपिक दे दिया है।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews