70 के दशक में सुपरस्टार्स से ज्यादा फेमस था ये चाइल्ड आर्टिस्ट, निभाया राजेश खन्ना से लेकर अमिताभ बच्चन तक का किरदार

70 के दशक से अब तक कई ऐसे सुपरस्टार हुए हैं, जिन्होंने अपनी एक्टिंग से लोगों को दीवाना बनाया है। आज हम आपको एक ऐसे चाइल्ड आर्टिस्ट के बारे में बताते हैं जो हीरो से भी ज्यादा फेमस था।
Master bittu

बॉलीवुड इंडस्ट्री में न जाने कितने सितारे हुए हैं, जिन्हें अपनी एक्टिंग की बदौलत दर्शकों के बीच खूब पहचान मिली है। कोई सितारा अपनी ब्लॉकबस्टर फिल्मों की वजह से मशहूर हुआ तो किसी ने किरदार को इतनी बखूबी से पर्दे पर उतारा कि लोग दीवाने हो गए। 70 और 80 के दशक से लेकर अब तक आपने कई सुपरस्टार्स के बारे में सुना होगा।

अमिताभ बच्चन, राजेश खन्ना, धर्मेंद्र और अब सलमान खान, शाहरुख खान, रणबीर कपूर, रणवीर सिंह, विक्की कौशल यह सारे नाम तो आपने सुन ही रखें हैं। इन सभी सितारों की गिनती सुपरस्टार्स में होती है। लेकिन आज हम आपको एक ऐसे चाइल्ड एक्टर के बारे में बताने जा रहे हैं जो किसी सुपरस्टार से भी ज्यादा फेमस था। इस चाइल्ड आर्टिस्ट को मास्टर बिट्टू के नाम से पहचाना जाता था। 70 के दशक की लगभग हर फिल्म में इस काम करते हुए देखा गया और लोग इसे हीरो से ज्यादा प्यार देते थे।

अमिताभ के बचपन का किया रोल

मास्टर बिट्टू को सबसे ज्यादा सफलता अमिताभ बच्चन के बचपन का किरदार निभाकर मिली। उनके सुपर क्यूट अंदाज को देखकर दर्शक इंप्रेस हो जाया करते थे। वह किसी भी सुपरस्टार का बचपन का रोल प्ले करने में माहिर थे और अमिताभ बच्चन के बचपन का किरदार उन्हें कई बार मिला। केवल अमिताभ भी नहीं उन्होंने राजेश खन्ना और धर्मेंद्र से लेकर कई सुपरस्टार के साथ फिल्में की।

Master bittu

कौन है मास्टर बिट्टू (Master Bittu)

यह सुपरस्टार वैसे तो मास्टर बिट्टू के नाम से पहचाना जाता था। लेकिन इनका नाम विशाल देसाई है जिन्हें चुपके-चुपके अपनापन, याराना, अनोखा बंधन जैसे सुपरहिट फिल्मों में देखा गया। विशाल देसाई बचपन में काफी क्यूट थे और जब वह किसी भी सितारे के बचपन का किरदार निभाते थे तो लोगों को बहुत पसंद आता था।

नहीं बन सके चाइल्ड आर्टिस्ट से हीरो

मास्टर बिट्टू को बचपन में खूब नाम और शोहरत मिली लेकिन बड़े होने के बाद वो हीरो के तौर पर नाम नहीं कमा सके। बचपन में खूब स्टारडम हासिल करने के बाद जब उन्हें रोल मिलना बंद हो गए तो उन्होंने एक्टिंग छोड़ने का फैसला किया। वैसे अगर वह चाहते तो हीरो के तौर पर अपना करियर शुरू कर सकते थे लेकिन उन्होंने फिल्म मेकिंग का रास्ता चुना। बॉलीवुड से वह टीवी इंडस्ट्री की तरफ गए और कई सीरियस को डायरेक्ट किया।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews