PM मोदी की बायोपिक में नजर आएंगे महानायक अमिताभ बच्चन! ऐसी होगी कहानी

PM मोदी की बायोपिक में नजर आएंगे महानायक अमिताभ बच्चन! ऐसी होगी कहानी

PM Modi Biopic: देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बायोपिक पर जल्द ही ‘परी’ और ‘टॉयलेट: एक प्रेम कथा’ जैसी शानदार फिल्में प्रोड्यूस कर चुकी प्रेरणा अरोड़ा काम शुरू करने वाली हैं। हाल ही में उन्होंने पीएम मोदी की बायोपिक बनाए जाने के पीछे का कारण बताया। साथ ही यह भी बताया गया है कि वह इस फिल्म में किस कलाकार को पीएम मोदी की भूमिका निभाने के लिए लेना चाहती हैं।

बताया बायोपिक बनाने का कारण

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक प्रेरणा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर फिल्म इसलिए बनाना चाहती हैं क्योंकि उनके मुताबिक वो भारत के सबसे हैंडसम और योग्य व्यक्ति हैं और वह उनसे बड़े हीरो के बारे में नहीं सोच सकती।

उन्होंने यह भी बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की डायनेमिक पर्सनैलिटी को निभाने के लिए वह अपनी फिल्म में महानायक अमिताभ बच्चन को लेना चाहती हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि उन्हें लगता है कि प्रधानमंत्री मोदी के कद के मुताबिक बिग बी के अलावा कोई और एक्टर सूट नहीं करेगा।

क्या होगी बायोपिक की कहानी

प्रेरणा ने बताया की बायोपिक में नरेंद्र मोदी की लाइफ से जुड़े अलग-अलग पहलुओं को दर्शाया जाएगा। यह सारे पहलू उनके प्रधानमंत्री बनने के बाद से जुड़े होंगे। फिल्म की स्क्रिप्ट में देश की इकॉनमी में विकास लाने के लिए फॉरन पॉलिसी से लेकर कोविड-19 जैसी महामारी को हैंडल करने और वैक्सीनेशन जैसे कई काम शामिल है।

बता दें कि विवेक ओबरॉय अपनी एक फिल्म में पीएम मोदी की भूमिका निभा चुके हैं। इस बारे में प्रोड्यूसर का कहना है कि उन्होंने नहीं देखा कि विवेक ने किस तरह की भूमिका निभाई है। लेकिन अपनी फिल्म के बारे में उनका कहना है कि यह मोदी जी की इमेज के साथ न्याय करती हुई दिखाई देगी। हालांकि, अब ये फिल्म क्या कमाल दिखाती है ये तो इसके सामने आने के बाद ही पता चलेगा।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews