
भारतीय फिल्म इंडस्ट्री में अभिनेताओं की भरमार है। हर एक फिल्म के किरदार के अनुसार एक्टर या एक्ट्रेस चुने जाते हैं। हालांकि, एक दौर था जब कुछ हीरो और हीरोइन हुआ करते थे, जिन्हें दर्शक काफी पसंद करते थे और उनके फिल्म में होने से ही मूवी हिट हो जाती थी। वे डायरेक्टर्स की पहली पसंद हुआ करते थे। अब इस क्षेत्र में बहुत सारे करियर ऑप्शंस मिलते हैं। ऐसे में बहुत ही जल्द स्ट्रगल के बाद फिल्में हाथ लग जाती हैं। जिनकी किस्मत अच्छी होती है, वे सफलता की सीढ़ियां चढ़ जाते हैं और जिनकी किस्मत खराब होती है, वे एक-दो फिल्में कर के ही फिर छोटे-मोटे किरदारों में नजर आने लगते हैं।
हालांकि, आज हम आपको बॉलीवुड के एक इकलौते सुपरस्टार के बारे में बताएंगे, जिन्होंने एक ही फैमिली की तीन हीरोइनों के साथ काम किया है।
इकलौता स्टार
यूं तो बॉलीवुड में कई बड़े सुपरस्टार्स हैं, जो सालों से दर्शकों का मनोरंजन कर रहे हैं। इसके अलावा, एक ही परिवार के कई भाई-बहन ऐसे भी हैं, जो एक्टर और एक्ट्रेस के रूप में फिल्म इंडस्ट्री में अपना योगदान दे रहे हैं। केवल इतना ही नहीं, अब तो उनके बच्चे भी फिल्म इंडस्ट्री में एंट्री कर चुके हैं, लेकिन यह सुपरस्टार इन सबसे अलग है। सिने प्रेमियों को यह जानकर हैरानी होगी कि इस इकलौते सुपरस्टार ने एक ही परिवार की तीन हीरोइनों के साथ काम किया है।
मेगास्टार चिरंजीवी
दरअसल, उस मेगास्टार का नाम चिरंजीवी है, जो अलग-अलग फिल्मों में तीनों बहनों के साथ बतौर हीरो नजर आए हैं। केवल इतना ही नहीं, उन्होंने तीनों बहनों के साथ रोमांस किया है ऑन स्क्रीन। चिरंजीवी ने एक ही परिवार की तीन खूबसूरत अदाकारा नगमा, ज्योतिका और रोशनी के साथ लीड रोल में काम किया है।
नगमा की बात करें तो वह साउथ सुपरस्टार की खूबसूरत एक्ट्रेस रही हैं, जिन्होंने कई स्टार्स के साथ काम किया। हालांकि, बाद में उन्होंने इंडस्ट्री से दूरी बना ली और वह अपनी निजी जिंदगी में अकेले ही रह रही हैं, क्योंकि उन्होंने शादी नहीं की। वहीं, बात करें ज्योतिका की तो उन्होंने ज्यादा फिल्मों में काम नहीं किया है। वह तमिल, तेलुगू, मलयालम और हिंदी फिल्मों में विभिन्न किरदार निभा चुकी हैं। वहीं, रोशनी भी चुनिंदा कुछ फिल्मों में नजर आई हैं।
की हैं ये फिल्में
चिरंजीवी ने नगमा के साथ ‘गराना मोगुडु’, ‘रिक्शावोडु’, ‘मूव्वा गवाकल्लु’ जैसी फिल्मों में काम किया है तो वहीं, ज्योतिका के साथ ‘थागोर’ में बतौर लीड एक्टर नजर आए थे। रोशनी के साथ उन्होंने मास्टर फिल्म में काम किया था। इन तीनों बहनों के साथ चिरंजीवी की जोड़ी काफी पसंद की गई है। कुछ लोग तो इस जोड़ी को रियल भी मानने लगे थे।
अपकमिंग फिल्म
एक जमाने में हर तरफ चिरंजीवी की फिल्में छाई रहती थीं। वे लोगों के इतने ज्यादा फेवरेट बने कि आज भी दर्शक उनकी फिल्मों का बेसब्री से इंतजार करते हैं। बड़ी हिट फिल्में देने वाले चिरंजीवी ने अपने जीवन में भी कई दफा उतार-चढ़ाव देखे हैं और कुछ असफल फिल्में भी दी हैं। वर्तमान में वे विश्व भर फिल्म की शूटिंग में व्यस्त हैं, जिसके लिए फैंस काफी ज्यादा एक्साइटेड हैं। इस फिल्म में वे एक साथ 6 लोगों से लड़ते हुए नजर आएंगे। यह मूवी लगभग 200 करोड़ रुपए के बजट में बनाई जा रही है।
सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

