एवरग्रीन है 50 साल पुराना ये गाना, ब्लॉकबस्टर फिल्म का है हिस्सा

बॉलीवुड में कुछ फ़िल्में और गाने ऐसे बनते हैं कि लोगों का दिल जीत लेते हैं। आज हम आपको 50 साल पुराने एक एवरग्रीन सॉन्ग के बारे में बताते हैं।
Mehbooba

बॉलीवुड में कुछ फ़िल्में और गाने ऐसे होते हैं,जो कितने भी पुराने हो जाएं लेकिन दर्शक इन्हें हमेशा पसंद करते हैं। आपकी जुबान पर भी कई बार ऐसे गाने आ जाया करते होंगे जो है तो पुराने लेकिन आपकी जो टाइम फेवरेट लिस्ट में शामिल है। शोले एक ऐसी ही पिक्चर है जो अपने 50 साल पूरे कर चुकी है लेकिन आज भी दर्शकों के बीच फेमस है। इंडियन सिनेमा के इतिहास में ऐसी फिल्में बहुत कम बनी है।

इस फिल्म के जितने भी किरदार हैं वह लोगों के दिलों पर राज करते हैं। इसकी कहानी एक्शन और किरदार ही नहीं बल्कि गाने भी कमाल के हैं। आज हम आपको एक ऐसे ही गाने के बारे में बताते हैं जो हो तो बहुत पुराना गया है लेकिन आज भी किसी नए सॉन्ग की तरह पसंद किया जाता है।

शोले का गान महबूबा (Mehbooba) 

शोले फिल्म में यह गाना मशहूर एक्ट्रेस और डांसर हेलेन पर फिल्माया गया है। इस फिल्म को 50 साल बीत गए हैं लेकिन आज भी यह गाना सुनने के बाद नया लगता है। यह गाना यूट्यूब पर मौजूद है और इसे करोड़ों लोग देख चुके हैं। शोले फिल्म ने धर्मेंद्र और अमिताभ बच्चन को रातों-रात सुपरस्टार बना दिया था। हेलेन जब इसमें महबूबा महबूबा पर डांस किया था तब लोग दीवाने हो गए थे।

19 साल नहीं टूटा था फिल्म का रिकॉर्ड

70 के दशक में आई इस फिल्म ने हिंदी सिनेमा के पूरे नजरिया को बदलकर रख दिया था। यह एक ऐसी फिल्म है जिसका रिकॉर्ड 19 सालों तक नहीं तोड़ा जा सकता था। महबूबा का क्रेज आज तक दर्शकों के सिर पर चढ़ा हुआ है।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews