Met Gala 2023: भारत में तैयार हुआ है फैशन इवेंट का खूबसूरत कारपेट, हर जगह हो रही चर्चा

Met Gala 2023 carpet

Met Gala 2023 carpet: इस साल फैशन इवेंट मेट गला काफी चर्चा में बना हुआ है। हर साल मई के पहले सोमवार को न्यूयॉर्क में इसका आयोजन किया जाता है। यह एक ग्रैंड नाईट होती है जिसमें फैशन जगत की बड़ी-बड़ी हस्तियों को शिरकत करते हुए देखा जाता है। इस बार इस फंक्शन का इंडियन कनेक्शन भी सामने दिखा है।

ये तो सभी जानते हैं कि इंडिया की 4 खूबसूरत हसीनाओं ने यहां अपनी मौजूदगी दर्ज कराई है, लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी पर इस बार का रेड कारपेट जो बहुत ही खूबसूरत लग रहा है, उसे कहीं और नहीं बल्कि भारत में बनाया गया है।

इंडिया में बना Met Gala 2023 Carpet

मेट गाला 2023 का आयोजन न्यूयॉर्क के मेट्रोपॉलिटन म्यूजियम आफ आर्ट में रखा गया है। इस बार इवेंट की थीम कार्ल लग्जरफेल्ड, ए लाइन ऑफ ब्यूटी थी। जिसके जरिए एक जाने-माने फैशन डिजाइनर को ट्रिब्यूट दिया गया है। कपड़ों से लेकर डेकोरेशन सब कुछ यहां पर लग्जरफेल्ड के फैशन सेंस से ही प्रेरित होकर किया गया है। इस इवेंट में जो कारपेट था, वह पूरी तरह से रेड नहीं है बल्कि इस पर ब्लू लाइंस भी बनी हुई है और यह देखने में काफी अट्रैक्टिव लग रहा है।

केरल के डिजाइन हाउस में हुआ तैयार

बहुत कम लोगों को इस बारे में जानकारी है लेकिन मेट गाला में बिछाए गए कारपेट को केरल के एक डिजाइनर हाउस ने तैयार किया है, जो अपनी बुनाई की एक्सपर्टीज के लिए जाना जाता है। डिजाइनर हाउस की ओर से अपने ऑफिशियल
इंस्टाग्राम पेज के जरिए इस रेड कारपेट के बारे में तारीफ करते हुए फोटो शेयर किए गए। कंपनी ने कैप्शन में लिखा हमारी टीम के लिए दूसरी बार मेट गला को कारपेट प्रोवाइड करवाना बहुत ही गर्व की बात है।

कारपेट को दिया खास नाम

बता दें कि इस कारपेट को केरल की कंपनी Neytt By Extraweave ने तैयार किया है और कारपेट के बारे में जानकारी सोशल मीडिया पर शेयर की है। बहुत ही प्यार से तैयार किए गए इस कारपेट को कंटेंपरेरी नाम दिया गया है। इस खूबसूरत रेड कारपेट को बनाने में 60 दिन का समय लगा है और यह 6960 स्क्वायर मीटर का है। सिस्ल से बने हुए इस कारपेट ने इवेंट की सुंदरता में चार चांद लगा दिए हैं।

इस बार मेट गाला सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में बना हुआ है। इवेंट के दौरान आलिया भट्ट का पहली बार शामिल होना और एक लाख मोतियों से बनी ड्रेस पहनना हो या फिर प्रियंका चोपड़ा का 204 करोड रुपए का नेकलेस, सब कुछ जनता के बीच तेजी से वायरल हो रहा है।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews