मिर्जापुर द मूवी की रिलीज से पहले फैंस को मिला जबरदस्त सरप्राइज, रिकैप वीडियो ने बढ़ाया एक्साइटमेंट

मिर्जापुर द फिल्म की रिलीज से पहले दर्शकों को एक शानदार सरप्राइज मिला है। 2018 से कुछ झलकियां शेयर करते हुए मेकर्स ने पुरानी यादों को ताजा किया है। इसे देखकर फैंस काफी एक्साइटेड हो गए हैं।
Mirzapur The Movie

मिर्जापुर अमेजन प्राइम वीडियो की सुपरहिट वेब सीरीज है। इसके अब तक तीन सीजन आ चुके हैं और तीनों ही सफल साबित हुए हैं। इसके बाद अब मेकर्स ने एक बार फिर भौकाल मचाने के बारे में सोच लिया है। इसकी फिल्म का अनाउंसमेंट पहले ही कर दिया गया है जिसका दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है।

एक्सेल इंटरटेनमेंट के बैनर तले बनने वाली इस सीरीज पर एक फिल्म आ रही है। जिसमें इस बार कुछ नए चेहरे गद्दी की लड़ाई लड़ते हुए दिखाई देने वाले हैं। पंकज त्रिपाठी और दिव्येंदु शर्मा की मिर्जापुर द मूवी की रिलीज डेट भी सामने आ गई है। लेकिन उसके पहले मेकर्स ने एक बड़ा सरप्राइज दिया है। जिससे फैंस की एक्साइटमेंट सातवें आसमान पर पहुंच गई है।

मिर्जापुर का धमाकेदार वीडियो

एक जबरदस्त एक्शन से भरपूर और रोंगटे खड़े कर देने वाली कहानी और आईकॉनिक दुश्मनी से भारी मिर्जापुर को सिनेमाघर में पेश करने से पहले मेकर्स ने एक रिकैप शेयर किया है। इंस्टाग्राम के जरिए साल 2018 से लेकर एक ऐसी झलक दर्शकों को दिखाई गई है ताकि उन्हें फिल्म को समझने में आसानी हो। इस रिकैप के आखिर में लिखा है 2026 में मिर्जापुर का भोपाल बड़े पर्दे पर होगा। इस बार मिर्जापुर द फिल्म में जितेंद्र कुमार, रवि किशन, सोनल चौहान और मोहित मलिक जैसे सितारे नजर आएंगे।

यूजर्स के रिएक्शन

सोशल मीडिया पर फिल्म की झलक सामने आने के बाद फैंस काफी एक्साइटेड हो गए हैं। वीडियो पर अलग-अलग तरह के रिएक्शन देखने को मिल रहे हैं। एक यूजर ने लिखा बवाल चीज है गुड्डू भैया मिर्जापुर को अमेरिका बनाएंगे। एक ने कहा बड़े पर्दे पर फिल्म रिलीज करते हुए अगर गालियों से समझौता किया तो देख लेना वहीं म्यूजिक बंद कर देंगे। एक का कहना था फिल्म देखने में मजा आएगा।

कब आएगी फिल्म

गुड्डू और मुन्ना भैया की यह शानदार फिल्म 4 सितंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज की जाने वाली है। गुरमीत सिंह के निर्देशन में बनी इस फिल्म की कहानी पुनीत कृष्णा ने लिखी है। एक्सेल इंटरटेनमेंट के बैनर तले रितेश सिधवानी और फरहान अख्तर ने इसे प्रोड्यूस किया है।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews