‘P’ अक्षर से प्यारी बिटिया को दें मॉडर्न नाम, सुनकर हर कोई करेगा तारीफ

अगर आपके घर में नन्ही गुड़िया का आगमन हुआ है तो जाहिर सी बात है पूरे घर में खुशियों का माहौल होगा। अपनी इस प्यारी सी खुशी के लिए आप कोई ना कोई नाम भी ढूंढ रहे होंगे। चलिए आज प्यारी गुड़िया के लिए 'P' अक्षर से नाम जान लेते हैं।
Modern baby name

हिंदू धर्म में नामकरण संस्कार को बहुत महत्व दिया गया है। यह एक ऐसी विधि है, जिसके जरिए ग्रह नक्षत्र की स्थिति और राशियों को देखकर व्यक्ति को जीवन भर के लिए पहचान के रूप में एक नाम दिया जाता है। आजकल सभी बच्चों के मॉडर्न नाम रखना पसंद करते हैं और पहले जिस तरह से विधिपूर्वक नाम रखे जाते थे उनका चलन थोड़ा कम भी हो गया है।

मॉडर्न होते हुए जमाने में आज भी पेरेंट्स की यही इच्छा होती है कि उनका बच्चा सबसे बेहतरीन व्यक्ति बने और उसे खूब तरक्की और मान सम्मान मिले। यही कारण है कि आधुनिकता के इस दौड़ में भी वह ज्योतिष के जरिए निकाले गए अक्षर पर बच्चों का नामकरण करते हैं। ज्योतिष के निकाले गए यह अक्षर बच्चों के जन्म के समय और तारीख पर आधारित होते हैं। जो उसके आने वाले भविष्य का निर्धारण करते हैं।

P अक्षर से नाम (Modern Baby Name)

अगर आपके घर में किसी नन्हे मेहमान का आगमन हुआ है तो आप उसके लिए कोई ना कोई सुंदर सा नाम जरुर ढूंढ रहे होंगे। अगर आपको ‘P’ अक्षर पर बच्चों का नामकरण करना है और ये प्यारी बिटिया है, तो हम कुछ सुंदर से नाम लेकर आए हैं।

पलक

यह एक प्यारा नाम है जो आप अपने नन्ही परी को दे सकते हैं। इस नाम का अर्थ सुंदर आंखें होता है। वैसे तो यह पुराना नाम है लेकिन इन दिनों काफी ज्यादा ट्रेंड में बना हुआ है।

पाखी

अगर आपको कोई छोटा सा नाम चाहिए तो इस नाम का चुनाव किया जा सकता है। सुंदर से पक्षी को यही कहा जाता है। इस नाम का दूसरा अर्थ प्यार और प्रेम है।

प्रिशा

कोई छोटा लेकिन अर्थपूर्ण नाम ढूंढ रहे हैं तो यह बिल्कुल परफेक्ट रहने वाले हैं। भगवान का दिया गया तोहफा और प्यार यही कहलाता है। यह नाम आपकी बच्ची के जीवन को खुशियों से भर देगा।

पाविका

यह बहुत ही यूनिक और हटकर नाम होगा जो आप अपनी बच्ची को दे सकते हैं। इस नाम का अर्थ पावन और पवित्र होता है। जो अपने साथ पवित्रता लेकर आए उसे यही कहा जाता है।

प्राजक्ता

नन्ही सी गुड़िया को यह सुंदर सा नाम भी दिया जा सकता है। यह थोड़ा अलग नाम है जो सभी को पसंद आएगा। इस नाम का अर्थ फूल और फूलों की खुशबू होता है।

परिधि

यह सुंदर सा नाम आप अपनी नन्ही राजकुमारी को दे सकते हैं। सूर्य और चंद्रमा के आसपास जो घेरा होता है उसे परिधि कहा जाता है।

प्राशी

यह छोटा सा नाम भी आप अपनी नन्ही गुड़िया को दे सकते हैं। इस नाम का अर्थ उपलब्धि और प्रसिद्धि होता है। ये आपकी बच्ची को खूब पहचान देगा।

डिस्क्लेमर – इस लेख में दी गई सूचनाएं सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। एमपी ब्रेकिंग इनकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ की सलाह लें।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews