वापसी को तैयार 5 सीजन और 41 एपिसोड की रोमांचक कहानी, नेटफ्लिक्स ने किया अगले सीजन का ऐलान

मनी हाइस्ट एक ऐसी वेब सीरीज है, जो OTT के दर्शकों के बीच बहुत फेमस हैं। अब इस सीरीज के अगले सीजन के आने का ऐलान कर दिया गया है।
Money Heist 6

चोर और पुलिस की कहानी एक ऐसा इंटरेस्टिंग सब्जेक्ट है, जिसे बड़े पर्दे पर जितनी बार पेश किया जाए दर्शकों को ये अच्छी ही लगती है। हालांकि, फिल्म मेकर्स का हर बार इसे पेश करने का तरीका अलग होता है। बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक यह कहानी दर्शकों का भरपूर मनोरंजन करती हैं।

हमने कुछ ऐसी कहानी भी देखी है, जिनमें चोर इतने शातिर होते हैं कि उनके आगे पुलिस भी घुटने टेक देती है। ओटीटी पर अब एक ऐसे ही कहानी वापसी करने जा रही है। आपको जानकर हैरानी होगी कि इसके एक या दो नहीं बल्कि 5 सीजन आ चुके हैं, जिनमें 41 एपिसोड है। दर्शकों के लिए यह कहानी अब भी खत्म नहीं हुई है और वापसी करने के लिए तैयार है।

वापस लौट रही है Money Hiest

मनी हाइस्ट एक ऐसी सीरीज है जिसके हर एपीसोड में जबरदस्त थ्रिलर और सस्पेंस देखने को मिलता है। जब आप इसे देखना शुरू करेंगे तो जब तक यह खत्म नहीं होगी तब तक आप इसे देखते रहेंगे। 5 सीजन के बाद भी इसकी कहानी खत्म नहीं हुई है। अब दर्शकों के दिल में जगह बनाने के लिए इसका 6वां सीजन भी आ रहा है।

बहुत थ्रिलिंग है सीजन

मनी हाइस्ट एक प्रोफेसर की कहानी है जिसका मकसद बहुत बड़ा है। वह एक-एक कर अपनी टीम को बढ़ाता है। चोरी करने के लिए वो प्लान बनाता है और टीम के सदस्यों को क्लास लगाकर ट्रेनिंग भी देता है। उसके बाद ये टीम स्पेन की सबसे बड़ी बैंक में चोरी करती है। लेकिन ये खेल एक दिन में खत्म नहीं होता बल्कि बहुत बड़ा मास्टर प्लान है।

नेटफ्लिक्स ने किया अगले सीजन का ऐलान

नेटफ्लिक्स की ओर से इस सीरीज को अगले सीजन का ऐलान कर दिया गया है। प्लेटफॉर्म ने फिलहाल कोई डिटेल नहीं बताई है लेकिन इतना कंफर्म कर दिया गया है कि इस सीरीज की जर्नी अब भी जारी रहने वाली है। इस सीरीज का अगला सीजन 15 मई 2026 को दुनिया भर में नेटफ्लिक्स पर रिलीज किया जाएगा। ये फिलहाल कंफर्म नहीं है कि अगले चैप्टर में क्या होने वाला है। दर्शकों को लग रहा है कि ये Money Heist का सीजन 6 होगा।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews