भारत में सबसे ज्यादा देखी जाने वाली वेब सीरीज, बिना सुपरस्टार दमदार कहानी के बूते बनी लोगों की पहली पसंद

बता दें कि इस कहानी में मोहम्मद जीशान अय्यूब, श्वेता बसु प्रसाद, आशा नेगी, सुरवीन चावला, मीता वशिष्ठ, बरखा सिंह और खुशबू अत्रे ने अहम भूमिका निभाई है, जिसे लोगों द्वारा खुब पसंद किया जा रहा है।
OTT

भारत में इन दिनों ओटीटी प्लेटफॉर्म्स का लोगों के बीच दबदबा बरकरार है। यहां लोग कभी भी, कोई भी एपिसोड, मूवी या सीरीज देख सकते हैं। नेटफ्लिक्स, प्राइम वीडियो, जिओ सिनेमा सहित अन्य प्लेटफॉर्म्स पर आए दिन नई वेब सीरीज और फिल्में रिलीज होती रहती हैं। लोग इसे बड़े चाव से देखना पसंद करते हैं। आजकल बड़े पर्दे पर रिलीज हो रही फिल्मों को देखने का क्रेज थोड़ा सा कम हो गया है। घर बैठे लोगों को एचडी क्वालिटी में सुपर फैसिलिटी मिल रही है, तो लोग बाहर जाना कम पसंद कर रहे हैं और उसे ही महीने भर के सब्सक्रिप्शन में सभी चीजों का आनंद एक ही प्लेटफॉर्म पर उठाना पसंद कर रहे हैं।

यूं तो वेब सीरीज लोगों के बीच इतनी ज्यादा छाई हुई हैं कि वह हमेशा ही दिलचस्प कहानियों को देखने का इंतजार करते रहते हैं।

सबसे ज्यादा देखी जाने वाली वेब सीरीज

हालांकि, आज हम आपको भारत में सबसे ज्यादा देखी गई 8 एपिसोड वाली वेब सीरीज के बारे में बताएंगे, जिसका नाम ना तो पंचायत है और ना ही मिर्जापुर। अकेले इस सीरीज को 27 मिलियन से ज्यादा व्यू मिले हैं। इसकी दिलचस्प कहानी लोगों को बहुत ही ज्यादा पसंद आई है। इसमें ना तो ग्लैमर है और ना ही कोई सुपरस्टार, फिर भी यह लोगों की पहली पसंद बन चुकी है। वहीं आईएमडीबी रेटिंग में इसे 7.6 रेट मिले हैं।

क्रिमिनल जस्टिस सीजन 4

दरअसल, इस वेब सीरीज का नाम क्रिमिनल जस्टिस सीजन 4: ए फैमिली मैटर है, जो कि 2025 की सबसे ज्यादा देखी जाने वाली भारतीय ओटीटी वेब सीरीज बन चुकी है। इस शो को अभी तक 2.77 करोड़, यानी 27.7 मिलियन से भी अधिक बार देखा जा चुका है। इसमें कोई सुपरस्टार नहीं था, ना ही इस वेब सीरीज में किसी प्रकार की गाली-गलौज दिखाई गई है, लेकिन इसकी दमदार कहानी लोगों को बहुत ही ज्यादा पसंद आई है।

बता दें कि यह एक लीगल ड्रामा बेस्ड वेब सीरीज थी, जिसमें एक के बाद एक कई तरह के खुलासे हुए। इसका हर एक एपिसोड सस्पेंस से भरा रहा, जिसने लोगों के बीच क्यूरियोसिटी बनाए रखी। इसमें भारत के जाने-माने अभिनेता पंकज त्रिपाठी ने वकील का किरदार निभाया।

यह है कहानी

इस वेब सीरीज में डॉक्टर राज नागपाल के परिवार की कहानी दिखाई गई है, जो उसमें सजग रहते हैं। लेकिन उनकी बेटी दिमागी बीमारी से जूझ रही होती है। वहीं पत्नी उनसे अलग रह रही होती है। इस दौरान बेटी का ध्यान एक नर्स रखती है, जिसका नाम रोशनी सलूजा होता है। जिससे डॉक्टर नागपाल को प्यार हो जाता है और दोनों एक-दूसरे को डेट करने लगते हैं। इसी बीच नागपाल की बेटी का बर्थडे सेलिब्रेट किया जाता है, जिसमें रोशनी और राज की किसी बात को लेकर बहस हो जाती है। इसके ठीक एक दिन बाद उसका मर्डर हो जाता है और यह मर्डर डॉक्टर राज नागपाल के घर पर होता है। यहीं से केस की शुरुआत होती है और धीरे-धीरे इसके सभी पन्ने खुलते हैं।

View this post on Instagram

A post shared by JioHotstar (@jiohotstar)

इस वेब सीरीज में सबसे दमदार किरदार वकील माधव मिश्रा का है, जिसे पंकज त्रिपाठी ने निभाया है। वह हर एक तह तक जाते हैं और अंत में किसकी जीत होती है, इसके लिए आपको खुद इस वेब सीरीज को देखना चाहिए। यह बहुत ही इंटरेस्टिंग वेब सीरीज है।

टॉप 4 स्ट्रीमिंग

ऑरमैक्स मीडिया द्वारा जारी 2025 की टॉप 50 स्ट्रीमिंग ओरिजिनल शो की लिस्ट में क्रिमिनल जस्टिस 4 पहले नंबर पर है। दूसरे स्थान पर बॉबी देओल का एकदम बदनाम आश्रम सीरीज 3 पार्ट 2 रहा है, जिसे 2.71 करोड़ व्यूज मिले हैं, जबकि तीसरे स्थान पर पंचायत सीजन 4 रहा। वहीं, चौथे नंबर पर पाताल लोक का नया सीजन रहा है।

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews