मौनी रॉय और सूरज नांबियार के बीच हुई खटपट, सोशल मीडिया पर एक दूसरे को किया अनफॉलो

एक्ट्रेस मौनी रॉय और उनके पति सूरज नांबियार के बीच अनबन होने की ख़बरें सामने आई है। दोनों ने एक दूसरे को सोशल मीडिया पर अनफॉलो कर दिया है। फैंस के बीच तेजी से इस बात की चर्चा हो रही है।
Mouni Roy

टेलीविजन और बॉलीवुड एक्ट्रेस मौनी रॉय इस समय चर्चा में बनी हुई हैं। दरअसल को अपनी पर्सनल लाइफ की वजह से सुर्खियों में आ गई हैं। सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस और उनके पति सूरज नांबियार ने एक दूसरे को अनफॉलो कर दिया है। यह देखने के बाद फैंस के बीच चर्चाओं का दौर चल पड़ा है।

बता दें की एक्ट्रेस ने प्रोफाइल से सूरज के साथ वाली तस्वीर भी हटा दी है। सोशल मीडिया पर हुई इस एक्टिविटी ने लोगों का ध्यान खींच लिया है। कुछ यूजर्स ऐसे हैं जो यह बोल रहे हैं कि दोनों की शादी में दरार आ गई है। यह जानने की कोशिश भी की जा रही है कि आखिरकार दोनों के बीच क्या हो रहा है।

मौनी और सूरज ने एक दूसरे को किया अनफॉलो

मौनी और सूरज ने सोशल मीडिया पर एक दूसरे को अनफॉलो किया है। एक्ट्रेस की प्रोफाइल पर पति की तस्वीर दिखाई नहीं दे रही है। यही वजह है कि यूजर्स के बीच उनकी ऑनलाइन मौजूदगी में आए बदलाव पर बात हो रही है। जनवरी 2022 में इन दोनों ने एक दूसरे का हाथ थामा था। 2019 में नए साल की शाम को दुबई में इन दोनों की मुलाकात हुई थी। 3 साल तक एक दूसरे के साथ रहने के बाद दोनों ने शादी कर ली थी।

Mouni Roy

गोवा में हुई थी शादी

मौनी और सूरज ने गोवा के कैंडोलिम के हिल्टन गोवा रिजॉर्ट में शादी की थी। इन दोनों की शादी बंगाली और मलयाली दोनों तरह के रीति रिवाज के साथ संपन्न हुई थी। पहले दोनों ने मलयाली परंपरा के अनुसार शादी की थी और उसी दिन बंगाली रीति रिवाज से भी शादी हुई थी। बता दें कि मनी पश्चिम बंगाल के कुछ बिहार की है और सूरज दुबई के बिजनेसमैन है और इनवेस्टमेंट बैंकर है। वह बेंगलुरु के जैन परिवार से ताल्लुक रखते हैं।

एक्ट्रेस का वर्क फ्रंट

मौनी रॉय के वर्क फ्रेंड की बात करें तो टेलीविजन के अलावा उन्होंने फिल्मों और वेब सीरीज में भी काम किया है। उन्हें क्योंकि सास भी कभी बहू थी, दो सहेलियां, देवों के देव महादेव, कस्तूरी जैसे शो में देखा गया है। नागिन में उन्होंने शिवकन्या का किरदार निभा कर काफी पहचान हासिल की। इसके बाद उन्होंने अक्षय कुमार की फिल्म गोल्ड से बॉलीवुड डेब्यू किया। वह रोमियो अकबर वॉल्टर, मेड इन चाइना, ब्रह्मास्त्र, ब्लैकआउट, द भूतनी जैसी फिल्मों में भी नजर आईं। एक्ट्रेस की आने वाली फिल्मों की बात करें तो उन्हें है जवानी तो इश्क होना है में देखा जाने वाला है। इस फिल्म में वरुण धवन लीड एक्टर हैं और उनके साथ पूजा हेगड़े और मृणाल ठाकुर भी नजर आएंगी। यह फिल्म 5 जून को सिनेमाघर में रिलीज होगी।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews