तलाक की खबरों के बीच चर्चा में आई मौनी रॉय की पोस्ट, इस शख्स को कहा आई लव यू

मौनी रॉय और सूरज नांबियार का रिश्ता इस वक्त सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है। इन दोनों के तलाक की खबरों के बीच अब एक्ट्रेस की एक पोस्ट वायरल हो रही है।
Mouni Roy

टेलीविजन एक्ट्रेस मौनी रॉय इस समय अपनी पर्सनल जिंदगी को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं। वैसे तो वह हमेशा अपने ग्लैमरस अंदाज की वजह से छा जाती है लेकिन इस बार उनकी निजी जिंदगी ने लोगों को हैरान कर दिया है। पहले यह जानकारी सामने आई थी कि मौनी और उनके पति सूरज ने दोनों ने एक दूसरे को सोशल मीडिया पर अनफॉलो कर दिया है। इसके बाद यह पता चला कि सूरज ने अपना इंस्टाग्राम अकाउंट डिलीट कर दिया है।

यह चर्चा चल रही है कि सूरज और मौनी के रिश्ते में दरार आ गई है। बात इनके डिवोर्स तक पहुंच गई है। इसी बीच एक्ट्रेस की सोशल मीडिया पोस्ट चर्चा का विषय बन गई है। एक्ट्रेस ने एक सोशल मीडिया पोस्ट शेयर की है जो उनकी जिंदगी से जुड़े हुए एक जरूरी शख्स के लिए है। ये पोस्ट हर जगह चर्चा का विषय बन गई है।

वायरल हुआ मौनी का पोस्ट

मौनी रॉय सूरज नांबियार में इंस्टाग्राम पर एक दूसरे को अनफॉलो कर दिया है लेकिन इसी बीच सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस को अपने खास शख्स पर प्यार लुटाते हुए देखा गया। एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें शेयर करते हुए अपनी बहन को बर्थडे विश किया है। तस्वीर पोस्ट करते हुए उन्होंने लिखा मेरी बहन चाहे कुछ भी हो जाए खुशियां हो या मुसीबत, जन्मदिन मुबारक हो। मेरी सब कुछ मुझे तुम्हारा मजाक के अंदाज तुम्हारे अंदर बाहर की खूबसूरती और हाजिरजवाबी, वह सब पसंद है जो तुम्हें तुम बनाता है। मैं तुमसे बहुत प्यार करती हूं कोई भी शब्द यह बयां नहीं कर सकता कि मैं तुमसे कितना प्यार करती हूं। यह बात तुम पहले से ही जानती हो, वैसे तुम एक चुड़ैल तो हो ही।

View this post on Instagram

A post shared by mon (@imouniroy)

इस बात पर गया लोगों का ध्यान

एक्ट्रेस की इस सोशल मीडिया पोस्ट में जिस बात पर लोगों का सबसे ज्यादा ध्यान दिया है। कैप्शन की लाइन मेरी बहन चाहे कुछ भी हो जाए मुसीबत आएंगे आप खुशियां है। सभी जानते हैं की एक्ट्रेस इस वक्त अपनी जिंदगी के मुश्किल दौर का सामना कर रही हैं। उनकी लाइफ में काफी कुछ चल रहा है, हालांकि इस बारे में उन्होंने कुछ नहीं बोला है।

कब हुई थी शादी

बता दें कि 27 जनवरी 2022 को मौनी ने दुबई के बिजनेसमैन सूरज नांबियार से शादी की थी। दोनों की शादी का पूरा फंक्शन गोवा में रखा गया था। इन्होंने मलयालम और बंगाली दोनों परंपराओं के साथ शादी की थी। पहले यह मलयालम रीति रिवाज से शादी करते दिखे और उसके बाद बंगाली परंपरा से शादी के बंधन में बंधे। शादी से पहले दोनों ने एक दूसरे को कुछ समय तक डेट किया।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews