प्रणीत मोरे के 370 बिरयानी मामले में मुनव्वर की जनता से अपील, बोले- अब थम जाओ

प्रणीत मोरे और हिमांशु जांगड़ा को अपनी वायरल वीडियो के बाद जबरदस्त आलोचना का सामना करना पड़ा। इस मामले पर कॉमेडियन मुनव्वर फारुकी ने लोगों से शांत रहने की अपील की है।
Munawar Faruqui

370 की बिरयानी वाले विवाद के बाद प्रणीत मोरे लगातार ट्रोलिंग का शिकार हो रहे हैं। सोशल मीडिया पर लोग उन्हें जमकर खरीखोटी सुना रहे हैं। उनके खिलाफ शिकायत भी दर्ज हुई है और सोशल मीडिया अकाउंट चेक करने के निर्देश भी जारी किए गए हैं। इन सब के बीच कॉमेडियन मुनव्वर फारूकी को प्रणीत को सहारा देते हुए देखा गया।

मुनव्वर ने इस मामले में लोगों प्रणीत को निशाना बनाना बंद करने की बात करते हुए आगे बढ़ने की अपील की है। बता दें की हाल ही में एक स्टैंडअप शो का वीडियो वायरल हुआ था जिसमें हिमांशु जांगड़ा नाम के एक शख्स ने महिला दोस्त को 370 की बिरयानी खिलाने के एवज में रिटर्न मिलने की उम्मीद होने की बात कही थी। सोशल मीडिया ये वीडियो सामने आते ही बवाल मच गया था।

मुनव्वर फारूकी ने किया सपोर्ट

वीडियो वायरल होने के बाद प्रणीत और हिमांशु दोनों की कड़ी आलोचना हुई थी। मामला पुलिस की शिकायत तक पहुंच गया था। कॉमेडियन का सोशल मीडिया अकाउंट भी डीएक्टिवेट हो गया था। अब इस मामले में मुनव्वर  ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक वीडियो शेयर किया है। इसे शेयर करते हैं उन्होंने माना की घटना के दौरान किए गए कमेंट अनुचित थे। लेकिन यह भी कहा कि इसमें शामिल लोगों को पहले ही काफी सजा मिल गई।

मुनव्वर ने कहा कि मुझे लगता है कि हम सबको रुक जाना चाहिए। कॉमेडियन में बहुत गलत बात बोली क्राउड वर्क में भी बहुत गलत बात हुई। उसे लड़की ने भी जो बोला मैं उससे असहमत हूं। उन्होंने जो बोला मुझे सुनना पसंद नहीं है लेकिन एक लेवल होता है। आगे उन्होंने कहा इन लोगों को परिणाम मिल चुके हैं। एफआईआर हो गई, नौकरी चली गई, करियर खत्म हो गया, समाज में इज्जत भी चली गई। उनके साथ उनकी बातों की वजह से बहुत बुरा हुआ। लेकिन अब रुक जाओ। कंटेंट के नाम पर उन्हें जो निचोड़ा जा रहा है, बस करो भाई।

Video Credit: Bollywood News

जब किसी की लाश….

मुनव्वर ने कहा उन लोगों ने जो बात बोली उसका अंजाम उन्हें मिल गया है। जब किसी की लाश निकलेगी ना तब तुम्हें समझ आएगा। बस करो अब, हर चीज़ की एक सीमा होती है। कानूनी तौर पर जो होना होगा हो जाएगा पर तुम अब चुप हो जाओ।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews