सीट से हिलने नहीं देगी ये मर्डर मिस्ट्री थ्रिलर फिल्म, इस OTT प्लेटफॉर्म पर देखें, IMDb पर मिली है 7.5 रेटिंग

अगर आप मर्डर मिस्ट्री फिल्में देखने के शौकीन हैं तो आज हम आपको इस खबर में एक ऐसी फिल्म के बारे में बता रहे हैं, जो बेहद ही सस्पेंसफुल मूवी होने वाली है। इस फिल्म को ऑडियंस द्वारा जमकर पसंद किया गया है। 2 घंटे की इस फिल्म में आपको अलग रोमांस देखने को मिलेगा।
सीट से हिलने नहीं देगी ये मर्डर मिस्ट्री थ्रिलर फिल्म, इस OTT प्लेटफॉर्म पर देखें, IMDb पर मिली है 7.5 रेटिंग

अक्सर दर्शक ओटीटी पर अलग-अलग जॉनर की फिल्में देखते हैं, लेकिन सबसे ज्यादा मर्डर मिस्ट्री, सस्पेंस, थ्रिलर फिल्में पसंद आती हैं। अगर आप भी ऐसी ही फिल्में देखना पसंद करते हैं, तो आज हम आपके लिए एक ऐसी ही फिल्म लेकर आए हैं। दरअसल, आज हम जिस फिल्म के बारे में आपको बताने जा रहे हैं, वह 2 घंटे की फिल्म है, लेकिन पूरी फिल्म रोमांस से भरी हुई है। आपको इसमें जमकर ड्रामा और सस्पेंस देखने को मिलेगा। यह ऐसी मर्डर मिस्ट्री फिल्म है कि आपको 2 घंटे तक सीट से हिलने नहीं देगी।

सबसे खास बात यह है कि इस एंटरटेनमेंट मूवी को IMDb की ओर से भी पॉजिटिव रेटिंग मिली हुई है। ऐसे में आपको इस फिल्म को जरूर देखना चाहिए। यह एक मस्ट वॉच मूवी है। चलिए जानते हैं वह कौन सी फिल्म है और किस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर आप इसे देख सकते हैं।

जानिए फिल्म का नाम और कहानी?

दरअसल, इस फिल्म में दिखाया गया है कि किस प्रकार से एक रईस आदमी पर उसकी बेटी के कत्ल का इल्जाम लग जाता है और इस वजह से उसे जेल की सजा हो जाती है। एक सीबीआई ऑफिसर इस केस को समझता है, जो इस मामले की तह तक जाने की कोशिश करता है। लेकिन जितनी आसान आपको इस मूवी की कहानी लग रही है, वह उतनी है नहीं। असल में यह बेहद ही सस्पेंसफुल मूवी है। 2 घंटे तक इस फिल्म में आप खोजबीन करते रहेंगे कि मर्डर किसने किया है। जिस फिल्म की हम बात कर रहे हैं, उसका नाम “रहस्य” है, जिसे 2015 में रिलीज किया गया था। इस फिल्म को मनीष गुप्ता ने डायरेक्ट किया है। वहीं क्रिटिक्स की ओर से भी इस फिल्म को शानदार रेटिंग दी गई है।

कौन हैं मुख्य किरदार में?

“रहस्य” फिल्म में आपको केके मेनन, तिस्का चोपड़ा, आशीष विद्यार्थी और बच्चे साक्षी महाजन जैसे अनुभवी कलाकार दिखाई देंगे। असल में “रहस्य” की कहानी नोएडा में हुए आरुषि-हेमराज हत्याकांड पर आधारित है। इस फिल्म को डायरेक्टर ने बखूबी वास्तविकता की पृष्ठभूमि पर खड़ा करने की कोशिश की है। ऐसे मर्डर मिस्ट्री मूवी में केके मेनन का महत्वपूर्ण किरदार है। “रहस्य” ओटीटी प्लेटफॉर्म पर मस्ट वॉच मूवीज में शामिल है। इस फिल्म को अगर आप देखना चाहते हैं, तो आप अमेज़न प्राइम वीडियो पर इसे आसानी से देख सकते हैं।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews