
आज मंगलवार 23 सितंबर को राजधानी दिल्ली के विज्ञान भवन में 71वीं नेशनल फिल्म अवॉर्ड सेरेमनी रखी गई थी। इस दौरान राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा विजेताओं को सम्मानित किया गया। अलग-अलग कैटेगरी में यह सम्मान इन सितारों ने हासिल किया। 33 साल के करियर में पहली बार बॉलीवुड के किंग खान कहे जाने वाले शाहरुख खान ने नेशनल अवॉर्ड जीता है। इसके अलावा रानी मुखर्जी ने भी अपने करियर में पहली बार नेशनल अवॉर्ड हासिल किया है।
वहीं, साउथ इंडस्ट्री के सबसे चर्चित सितारों में से एक मोहनलाल को दादासाहेब फाल्के अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है। आज सोशल मीडिया पर भी इन सितारों का नाम खूब चर्चा बटोर रहा है और फैंस की ओर से भी शुभकामनाएं मिल रही हैं।
इन सितारों को मिला नेशनल अवॉर्ड
दरअसल आज सम्मानित होने वाले सितारों के नाम पर नजर डाली जाए तो सबसे पहले शाहरुख खान का नाम है, जिन्होंने फिल्म ‘जवान’ के लिए बेस्ट एक्टर का पहला नेशनल अवॉर्ड हासिल किया है। उनके अलावा करण जौहर को भी बेस्ट पॉपुलर फिल्म का अवॉर्ड मिला है। उन्होंने यह अवॉर्ड फिल्म ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ के लिए जीता है। साथ ही विक्रांत मैसी को भी बेस्ट एक्टर के लिए नेशनल अवॉर्ड दिया गया है। उन्हें फिल्म ‘12वीं फेल’ के लिए यह अवॉर्ड मिला है। वहीं, रानी मुखर्जी ने फिल्म ‘मिसेज चटर्जी वर्सेस नॉर्वे’ के लिए बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड हासिल किया है।
फिल्मों में इन्हें मिला अवार्ड
इसके अलावा फिल्मों में नजर डाली जाए तो विधु विनोद चोपड़ा की फिल्म ‘12वीं फेल’ को बेस्ट फीचर फिल्म का पुरस्कार दिया गया है। इसके अलावा ‘द केरला स्टोरी’ के डायरेक्टर सुदीप्तो सेन को बेस्ट डायरेक्टर अवॉर्ड मिला है। म्यूजिक में बेस्ट फीमेल प्लेबैक सिंगर का अवॉर्ड शिल्पा राव को मिला, जबकि बेस्ट मेल प्लेबैक सिंगर का अवॉर्ड एस. रोहित को मिला है। नॉन-फीचर फिल्म अवॉर्ड की लिस्ट में सर्वश्रेष्ठ नॉन-फीचर अवॉर्ड ‘फ्लावरिंग मैन’ ने हासिल किया है, जबकि डायरेक्शन के मामले में ‘द फर्स्ट फिल्म’ को अवॉर्ड मिला है।
4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

