Navya Nanda Video: नव्या नंदा के अंदाज ने फैंस को बनाया दीवाना, फिसला Siddhant Chaturvedi का दिल

Navya Nanda Video

Navya Nanda Video Viral: महानायक अमिताभ बच्चन की नई और श्वेता नंदा की बेटी नव्या नंदा हमेशा की सुर्खियों में बनी रहती हैं। बॉलीवुड की चमक धमक भारी दुनिया से वो भले ही दूर हों लेकिन लाइमलाइट में वो अक्सर आ ही जाती हैं। अपने पॉडकास्ट में नानी और मम्मी के साथ बातें करते हुए वो नए नए खुलासे कर चर्चाएं बटोर लेती हैं। अब एक बार फिर हर जगह उनकी बातें हो रही है क्योंकि उनका एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।

नव्या का जो वीडियो सामने आया है, हो किसी गांव का है। यहां पर वो बड़े ही सिंपल अवतार में ट्रैक्टर चलाते और गांव के लोगों के साथ बातें करती नजर आ रही हैं। उनकी इस मासूमियत ने सभी का दिल जीत लिया है और हर कोई उनकी तारीफ करता दिखाई से रहा है। उनके बॉयफ्रेंड कहे जाने वाले सिद्धांत चतुर्वेदी ने भी वीडियो पर रिएक्शन दिया है।

यहां देखें Navya Nanda Video

नव्या ने अपने इंस्टाग्राम से एक वीडियो पोस्ट किया है। इसमें वो गुजराज के एक गांव गणेशपुरा में थी। यहां पर वो अपनी कंपनी के आरा हेल्थ के एक प्रोग्राम का हिस्सा बनने के लिए पहुंची थी।

उन्होंने गांव में गुजारे सभी पलों को कैमरा में कैद किया। गांव की औरतों से मिलकर उनके साथ स्वच्छता वर्कशॉप करने से लेकर उन्हें यहां पर ट्रैक्टर चलाने की कोशिश करते देखा गया और कुछ दूर तक उन्होंने इसे चलाया भी। उनका ये अंदाज दर्शकों को बहुत पसंद आ रहा है।

Siddhant Chaturvedi ने दिया रिएक्शन

यह वीडियो सामने आने के बाद इस पर तरह तरह के कमेंट देखे जा रहे हैं। नव्या की मां श्वेता बच्चन ने लिखा कितना प्यारा वीडियो है डार्लिंग, महीप कपूर ने रेड हार्ट इमोजी पोस्ट की है और सोनाली बेंद्रे ने उन्हें ढेर सारा प्यार दिया है। इन सबके बीच उनके रूमर्ड बॉयफ्रेंड कहे जाने वाले सिद्धांत चतुर्वेदी के रिएक्शन में सभी का ध्यान अपनी और खींच लिया है। एक्टर ने कमेंट करते हुए लिखा नदिया के पार। हालांकि, वह यह किस बात के लिए कह रहे हैं यह समझना मुश्किल है लेकिन फैंस के बीच यह चर्चा का विषय है। इसके अलावा एक्टर गजराज राव ने भी अपनी खुशी कमेंट के जरिए जताई है और फैंस भी ढेर सारा प्यार बरसा रहे हैं।

इंटरनेट कर एक्टिव हैं नव्या

नव्या नंदा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और यहीं से को लाइम लाइट में बनी रहती हैं। कुछ दिनों पहले उन्होंने खुद के कॉस्मेटिक ब्रांड लोरियल का भारत में फेस बनने पर भी एक पोस्ट शेयर करते हुए जानकारी दी थी। यह उनका ब्रांड एंडोर्समेंट वीडियो था जिसमें उनका अवतार काफी अलग और देखने लायक था। उनका लुक फैंस को अट्रैक्टिव लग रहा था और सभी उनकी तारीफ कर रहे थे। सोशल मीडिया के जरिए नव्या अपनी जिंदगी से जुड़ी हर जानकारी साझा करती दिखाई देती हैं।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews