Nayanthara Look: फिल्म ‘जवान’ से लीक हुआ नयनतारा का लुक, फैंस ने दिए जबरदस्त रिएक्शन

Nayanthara Look

Nayanthara Look From Jawan: शाहरुख खान की आने वाली फिल्म जवान को लेकर दर्शकों के बीच काफी उत्साह देखा जा रहा है और फिल्म से जुड़ी कोई ना कोई अपडेट लगातार सामने आ रही है। इसी बीच एक्ट्रेस नयनतारा की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। इस तस्वीर के बारे में कहा जा रहा है कि यह फिल्म जवान से उनका फर्स्ट लुक है। बता दें कि वह शाहरुख खान के अपॉजिट नजर आने वाली है और उनके फैन पेज से यह तस्वीर शेयर करते हुए इसे जवान का फर्स्ट लुक बताया जा रहा है।

नयनतारा का जवान से फर्स्ट लुक

नयनतारा शाहरुख खान के साथ फिल्म जवान से बॉलीवुड में एंट्री करने जा रही हैं और दर्शकों को उन्हें देखने का बेसब्री से इंतजार है। एक्ट्रेस के टि्वटर फैन पेज से एक तस्वीर शेयर की गई है जिसमें दावा किया जा रहा है कि यह फिल्म से उनका फर्स्ट लुक है। तस्वीर में उन्हें फॉर्मल लुक में देखा जा सकता है उन्होंने रेड शर्ट के साथ पिंक कलर का ब्लेजर पहना हुआ है। हालांकि, इस लुक के बारे में मेकर्स की ओर से कोई भी कन्फर्मेशन सामने नहीं आया है।

फैंस के कमेंट्स

अब यह फिल्म जवान में नयनतारा का लुक होने वाला है या नहीं यह तो फिलहाल साफ नहीं हो पाया है। लेकिन तस्वीर देखने के बाद फैंस काफी एक्साइटेड हो गए हैं और तरह तरह के कमेंट कर अपनी खुशी जाहिर कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा क्या नयनतारा फिल्म में विलेन बनी है लुक देखकर ऐसा लग रहा है। वहीं कुछ लोगों ने कहा है कि यह उनका फर्स्ट लुक नहीं है।

कब आएगी जवान

शाहरुख खान और नयनतारा की फिल्म 7 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इन दोनों कलाकारों के साथ सान्या मल्होत्रा, विजय सेतुपति, रिद्धि डोगरा, प्रियामणि और सुनील ग्रोवर जैसे सितारे भी दिखाई देंगे।

एटली के डायरेक्शन में बनाई जा रही इस फिल्म को पहले 2 जून को रिलीज किया जाने वाला था। लेकिन पोस्ट प्रोडक्शन का काम बच जाने की वजह से इसे पोस्टपोन कर दिया गया। फिल्म में अल्लू अर्जुन का कैमियो होने की बात भी सामने आई थी। हालांकि, मेकर्स ने इसे ऑफिशियल अनाउंस नहीं किया है।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews