Nayanthara ने एक्टर धनुष पर निकाली भड़ास, लगाए ये आरोप, लिखा ओपन लेटर

धनुष ने नयनतारा की डॉक्यूमेंट्री में उनकी फिल्म ‘नानुम राउडी धानम’ की क्लिपिंग इस्तेमाल करने पर अभिनेत्री को 10 करोड़ का लीगल नोटिस भेजा है। जिसके जवाब में एक्ट्रेस ने अपने ऑफिशियल सोशल मीडिया अकाउंट से अभिनेता को ओपन लेटर लिखा है।
Nayanthara writes open letter to Dhanush

Nayanthara : इन दिनों साउथ इंडस्ट्री का काफी ज्यादा दबदबा बढ़ चुका है। हर कोई साउथ एक्टर और एक्ट्रेस का फैन बनता जा रहा है। लोग साउथ की मूवीस देखना ज्यादा पसंद करते हैं। हाल की बात करें तो, ऐसी बहुत सी फिल्में बॉलीवुड में रिलीज की गई है, जिसमें साउथ एक्टर या एक्ट्रेस को कास्ट किया गया है। जिनमें जवान की एक्ट्रेस नयनतारा भी शामिल है, जो एक बार फिर मीडिया में चर्चा का विषय बनी हुई हैं।

दरअसल, अभिनेत्री के जीवन पर बनी डॉक्यूमेंट्री नेटफ्लिक्स पर रिलीज की गई है। इसी बीच अभिनेत्री ने साउथ के अभिनेता धनुष पर अपनी भड़ास निकाली है। उन्होंने अपने ऑफिशियल सोशल मीडिया अकाउंट से अभिनेता को ओपन लेटर लिखा है।

Nayanthara ने धनुष पर निकाली भड़ास

बता दें कि डॉक्यूमेंट्री का नाम “नयनतारा: बियोंड द फेयरी टेल” है। जिसे लेकर वह सुर्खियों में छा गई हैं। दरअसल, नयनतारा ने धनुष को लेटर लिखा है, जोकि करीब ढाई पन्नों का है। इसमें उन्होंने धनुष पर कई तरह के इल्जाम लगाए हैं। क्योंकि धनुष ने नयनतारा की डॉक्यूमेंट्री में उनकी फिल्म ‘नानुम राउडी धानम’ की क्लिपिंग इस्तेमाल करने पर अभिनेत्री को 10 करोड़ का लीगल नोटिस भेजा है। उनका कहना है कि इस क्लिप को इस्तेमाल करने के लिए उन्होंने इजाजत नहीं दी थी। इसके बाद भी, डॉक्यूमेंट्री में 3 सेकंड की बिहाइंड द सिन क्लिप इस्तेमाल की गई है।

जानें क्या है मामला?

जिसके जवाब में नयनतारा ने लेटर लिखते हुए कहा कि वह अपनी डॉक्यूमेंट्री में नानून राउडी धान फिल्म के गाने, क्लिप्स और फोटोग्राफ्स इस्तेमाल करना चाहती थी। इसके लिए उन्होंने अभिनेता से इजाजत भी मांगी थी, लेकिन करीब दो साल तक इंतजार करवाने के बाद भी धनुष ने उन्हें नो ऑब्जेक्शन सर्टिफिकेट (NOC) नहीं दिया, तब उनकी टीम के साथ मिलकर उन्होंने यह फैसला किया कि इसे री-एडिट किया जाए।

आगे नयनतारा ने अपने लेटर में लिखा कि वह एक सेल्फ मेड महिला है, जिसका इंडस्ट्री से कोई लेना-देना नहीं है। फिर भी वह अपनी मेहनत के दम पर यहां तक पहुंची है। उन्हें उम्मीद है कि धनुष जैसे इस्टैबलिश्ड एक्टर इस लेटर को पढ़कर जरूर समझेंगे कि हम जैसे लोगों के लिए सिनेमा सर्वाइवल जंग है। आगे नयनतारा ने अपने लेटर में लिखा कि इस तरह की चीज आपकी सोच और आपके किरदार को दिखाता है। काश आप थोड़े बहुत वैसे भी होते, जैसे मासूम आप अपने फैंस के सामने बनते हैं।

‘नानुम राउडी धानम’ फिल्म

बात करें धनुष की फिल्म ‘नानुम राउडी धानम’ की तो यह एक तमिल फिल्म है, जोकि रोमांटिक, कॉमेडी और एक्शन से भरी हुई है। जिसे साल 2005 में रिलीज किया गया था। इस विग्नेश शिवानी निर्देशित किया था और इसके प्रोड्यूसर धनुष ही थे।जिसमें नयनतारा और विजय सेतुपति मुख्य किरदार में नजर आए थे। यह फिल्म साउथ की सुपर डुपर हिट फिल्म थी।

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews