नीम करोली बाबा की तस्वीर ने बदली इस हॉलीवुड एक्ट्रेस की जिंदगी, खुद किया खुलासा

हॉलीवुड की एक चर्चित एक्ट्रेस ने इस बात का खुलासा किया है कि उनकी जिंदगी में बदलाव लाने में नीम करोली बाबा ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। एक्ट्रेस के मुताबिक सिर्फ एक तस्वीर ने उनकी पूरी लाइफ को बदल कर रख दिया।
Neem Karoli Baba

नीम करोली बाबा की गिनती हिन्दू धर्म के सबसे बड़े और महान संतों में होती है। उत्तराखंड में स्थित उनका कैंची धाम भक्तों के बीच बहुत प्रसिद्ध है। अब हाल ही में हॉलीवुड की एक फेमस एक्ट्रेस को एक इंटरव्यू के दौरान उनके बारे में बात करते हुए देखा गया। एक्ट्रेस ने बताया कि बाबा की वजह से उनकी पूरी जिंदगी बदल गई। यही कारण रहा कि उनका हिंदू धर्म के प्रति रुझान बढ़ गया।

एक्ट्रेस ने बताया कि वह कभी भी नीम करोली बाबा से नहीं मिली। लेकिन उनकी एक तस्वीर देखने के बाद जिंदगी में जिनकी उन्होंने कल्पना नहीं की थी। यह हॉलीवुड एक्ट्रेस कोई और नहीं बल्कि ऑस्कर विनिंग स्टार जूलिया रॉबर्ट्स हैं। हाल ही में उन्हें अमेरिकन टीवी प्रोग्राम गुड मॉर्निंग अमेरिका में देखा गया। यहां पर उन्होंने इस बारे में बात की।

नीम करोली बाबा से मिली इंस्पिरेशन

वीडियो रिपोर्ट्स के मुताबिक जूलिया ने बताया कि आखिरकार कैसे हिंदू धर्म के प्रति उनका रुझान बढ़ा। एक्ट्रेस के मुताबिक जब उन्होंने बाबा की तस्वीर देखी तो उन्हें एक का कनेक्शन महसूस हुआ। वो उनके बारे में कुछ नहीं जानती थी और न हीं उनकी सीख से परिचित थी लेकिन फोटो देखकर एक अट्रैक्शन हुआ।

जिंदगी में आने लगा बदलाव

जब एक्ट्रेस से पूछा गया कि क्या वह कभी उनसे मिली हैं। इस पर उन्होंने कहा कि नहीं तस्वीर देखने के बहुत पहले वो गुजर गए थे। एक्ट्रेस ने यह भी कहा कि जिंदगी में सबसे अच्छे बदलाव अचानक नहीं आते वह धीरे-धीरे आते हैं और समय के साथ-साथ दिखने लगते हैं।

View this post on Instagram

A post shared by Prince upadhyay (@graciva12)

प्रोडक्शन हाउस में हिंदू धर्म की झलक

जूलिया केवल एक एक्ट्रेस नहीं हैं बल्कि उनका अपना प्रोडक्शन हाउस भी है। सबसे खास बात यह है कि इस प्रोडक्शन हाउस का नाम भी उन्होंने हिंदू धर्म से प्रेरित होकर रखा है। इसका नाम Red Om Films है।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews