मुनव्वर फारूकी के बाद फिल्मी जगत की 2 और हस्तियों को मिली धमकी, आपत्तिजनक हरकतों से जुड़ा है मामला

बता दें कि निहंग मान सिंह ने सोशल मीडिया फेसबुक हैंडल पर लाइव आकर नेहा कक्कर को चेतावनी दी कि वह अश्लील पोस्टर्स को हटा दे। पहले उन्हें प्यार से समझाया जाएगा... बाद में सबक भी सिखाया जाएगा।
Neha Kakkar Rohanpreet Singh Threatened

Neha Kakkar Rohanpreet Singh Threatened : बॉलीवुड में इन दिनों काफी उथल-पुथल मची हुई है। दरअसल, लॉरेंस बिश्नोई का नाम मीडिया में चर्चा का विषय बना हुआ है। हाल ही में महाराष्ट्र के NCP नेता बाबा सिद्दीकी हत्याकांड को लेकर सभी सितारे शोक में डूबे हुए हैं। इसी बीच एक और बड़ी खबर सामने आई है, जिससे सभी को चिंता में डाल दिया है।

दरअसल, बुड्ढा दल के सदस्य निहंग मान सिंह अकाली ने सिंगर नेहा कक्कड़ और उनके पति रोहनप्रीत सिंह को खुलेआम धमकी दी है। इससे डर का माहौल बना हुआ है।

सिंगर को मिली खुलआम धमकी

बता दें कि निहंग मान सिंह ने सोशल मीडिया फेसबुक हैंडल पर लाइव आकर नेहा कक्कड़ को चेतावनी दी कि वह अश्लील पोस्टर्स को हटा दे। पहले उन्हें प्यार से समझाया जाएगा… बाद में सबक भी सिखाया जाएगा।

निहंग मान सिंह ने कहा- कुछ तो शर्म कर लो

आगे वीडियो में निहंग मान सिंह ने कहा कि आपलोग कुछ तो शर्म कर लो। अपने रिश्ते को पर्द के पीछे रखो, यह सब करके आप लोग क्या जताना चाहते हैं। तुम लोगों के कारण पंजाबियों की छवि बिल्कुल खराब हो चुकी है। इससे आने वाले पीढ़ियों पर क्या असर पड़ेगा। इन सब चीजों के कारण पंजाब में लगातार अश्लीलता बढ़ती जा रही है। आगे मान सिंह ने कहा कि वह समाज में इस तरह की गंदगी को एकदम बर्दाश्त नहीं करेंगे।

बॉलीवुड में मची खलबली

इस वीडियो के जारी होते ही यह सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल गई है। बता दें कि लॉरेंस बिश्नोई के टारगेट पर पहले से ही बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान का नाम शामिल है। हाल ही में मुनव्वर फारूकी का नाम भी सामने आया और अब नेहा कक्कड़ को मिली धमकी के बाद से बॉलीवुड में खलबली मच गई है। इस घटना के बाद से सिंगर कपल को ट्रोल भी किया जाने लगा है। दरअसल, नेहा और रोहनप्रीत सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा एक्टिव रहते हैं। दोनों आए-दिन एक-दूसरे के साथ रोमांटिक फोटोस, वीडियोज पोस्ट करते रहते हैं।

कौन है निहंग मान सिंह?

वहीं, अब सवाल यह उठता होगा कि आखिर निहंग मान सिंह अकाली कौन है? जिसके एक वीडियो ने तहलका मचाकर रख दिया है। तो बता दें कि मान सिंह पंजाब में काफी सालों से एक्टिव हैं, जो जरुरतमंद लोगों की मदद करते हैं। साथ ही अश्लीलता फैलाने वालों के खिलाफ आवाज भी उठाते हैं। कुछ समय पहले भी वह मीडिया में छाए हुए थे। दरअसल, उन्होंने जालंधर के फेमस कुल्हड़ पिज़्ज़ा कपल को धमकी दी थी। इसके बाद कपल ने पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट में जान का खतरा बताते हुए याचिका दायर की थी।

इधर, बाबा सिद्दीकी हत्याकांड को लेकर आए-दिन कुछ-ना-कुछ खुलासे हो रहे हैं। सुपरस्टार सलमान खान की सुरक्षा भी बढ़ा दी गई है। इन दिनों पूरा बॉलीवुड सहमा हुआ है। वहीं, नेहा और रोहनप्रीत को धमकी भरे वीडियो मिलने के बाद अभी फिलहाल उनकी तरफ से कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews