बॉलीवुड इंडस्ट्री में बड़ा सितारा बनने के लिए कई सारे युवा माया नगरी मुंबई पहुंचते हैं। यहां आने वाला हर इंसान यह चाहता है कि एक दिन वह इस इंडस्ट्री में खूब नाम और पैसा कमाए। इनमें से कुछ के सपने पूरे हो जाते हैं और कुछ अपने सपने पूरे करने की रेस में दौड़ लगाते रहते हैं।

अगर किस्मत चल गई तो केवल एक फिल्म भी यहां लोगों को सुपरस्टार बनने का काम कर देती है। आज हम आपको एक ऐसे ही सितारे के बारे में बताते हैं जिसे 2013 में बॉलीवुड इंडस्ट्री में एंट्री ली। एंट्री लेने के बाद तीन फिल्मों में काम किया और इंडस्ट्री को अलविदा कह दिया। इसके बावजूद भी एक्टर नेटवर्क के मामले में आमिर खान और रणबीर कपूर से भी आगे है। यह सितारा कोई और नहीं बल्कि साल 2013 में फिल्म रमैया वस्तावैया से एंट्री लेने वाले एक्टर गिरीश कुमार है।

2013 में की एंट्री

गिरीश जब इस फिल्म के साथ बड़े पर्दे पर आए थे। तब उनके चार्मिंग लोक ने लड़कियों का दिल जीत लिया था। उनका गाना “जीने लगा हूं” सुपरहिट साबित हुआ था। लोगों को लगा था की लंबी रेस का घोड़ा मैदान में उतर चुका है। हालांकि, किसी ने सोचा नहीं था कि वह सिर्फ तीन फिल्मों में नजर आएंगे और फिल्मी दुनिया को अलविदा बोल देंगे।

एक्टिंग से लिया ब्रेक

बता दें कि गिरीश मशहूर प्रोड्यूसर कुमार एस तोरानी के बेटे हैं। वह म्यूजिक और फिल्म प्रोडक्शन की दुनिया का बहुत बड़ा नाम है। अपने बेटे गिरीश को लॉन्च करने के लिए उन्होंने खुद ही रमैया वस्तावैया प्रोड्यूस की थी। इसके पास साल 2016 में लवशुदा आई जो बॉक्स ऑफिस पर नहीं चल सकी। जब फिल्म को रिस्पांस नहीं मिला तो गिरीश ने फैमिली बिजनेस को ज्वाइन करने के बारे में सोच और एक्टिंग छोड़ने का फैसला लिया।

 

टिप्स कंपनी के CEO हैं गिरीश कुमार 

एक्टिंग छोड़कर अब गिरीश टिप्स इंडस्ट्रीज के कारोबार को बेहतरीन तरीके से संभाल रहे हैं। उन्होंने पूरी तरह से खुद को पारिवारिक बिजनेस में समर्पित कर दिया है। वह टिप्स कंपनी के चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर हैं और हर पहलू को बारीकी से संभाल रहे हैं।

चौंका देगी नेटवर्थ (Net worth of Girish kumar)

एक्टिंग के मामले में गिरीश का सिक्का भले ही ना चल पाया हो लेकिन उनकी संपत्ति बॉलीवुड के बड़े-बड़े सितारों से बहुत ज्यादा है। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज की रिपोर्ट की माने तो टिप्स कंपनी का मार्केट वैल्यू फिलहाल 8500 करोड रुपए। वहीं गिरीश की पर्सनल नेटवर्क 2164 करोड रुपए बताई जाती है। जो आमिर खान और रणबीर कपूर ही नहीं बल्कि रणवीर सिंह और वरुण धवन से भी ज्यादा है।