Netflix पर ट्रेंड कर रही हैं ये शानदार कहानियां, रोमांटिक से लेकर एक्शन सब कुछ है शामिल

नेटफ्लिक्स अपने दर्शकों के मनोरंजन के लिए एक से बढ़कर एक कहानी पेश करता है। इस समय कुछ कहानियां ऐसी हैं जो टॉप पर बनी हुई है। चलिए हम आपको इनके बारे में बताते हैं।
Netflix

नेटफ्लिक्स (Netflix) एक ऐसा ऑनलाइन स्ट्रीमिंग प्लेटफार्म है, जो दर्शकों के बीच काफी ज्यादा प्रसिद्ध है। सिनेमाघर में रिलीज होने वाली लगभग हर फिल्म कुछ समय के बाद आपको इस प्लेटफार्म पर देखने को मिल ही जाती है। इसके अलावा एक से बढ़कर एक वेब सीरीज का खजाना भी यहां पर मौजूद है। आप यहां हॉलीवुड से लेकर बॉलीवुड सब कुछ देख सकते हैं।

नेटफ्लिक्स पर हर हफ्ते कुछ ना कुछ रिलीज होता है। इनमें से कुछ चीज है ऐसी होती है जो लगातार ट्रेंड में बनी रहती है। आज हम आपको कुछ ऐसी फिल्मों के बारे में बताते हैं जो दर्शकों को खूब पसंद आ रही है।

Netflix की टॉप फिल्में

किंगडम

किंगडम नेटफ्लिक्स की टॉप ट्रेंडिंग फिल्मों में सबसे ऊपर बनी हुई है। यह एक तेलुगू जासूसी एक्शन ड्रामा है जिसे बहुत ज्यादा पसंद किया जा रहा है। विजय देवराकोंडा और भाग्यश्री बोरसे की ये कहानी आपको काफी पसंद आने वाली है। इसे गौतम तीन्ननुरी ने डायरेक्ट किया है।

मेट्रो इन दिनों

अनुराग बसु की रोमांटिक ड्रामा मेट्रो इन दोनों लोगों को बहुत पसंद आ रही है। रोमांटिक ड्रामा वैसे भी दर्शकों के बीच हमेशा चर्चा में रहते हैं। इस फिल्म में सिद्धार्थ रॉय कपूर के साथ सारा अली खान की जोड़ी दिखाई दे रही है। आईएमडीबी पर इसकी रेटिंग 7 है। अगर आप भी इस तरह की फिल्में देखने की शौकीन है तो इसे देख सकते हैं।

तेहरान

लंबे समय के बाद जॉन अब्राहम को अपनी एक्टिंग से दर्शकों को इंप्रेस करने की कोशिश करते हुए देखा गया। इस बार वह बड़े पर्दे पर नहीं बल्कि ओटीटी पर अपना जलवा बिखरते दिखाई दे रहे हैं। यह भारतीय एजेंट की कहानी है जो सीक्रेट मिशन पर दूसरे देश जाता है। फिल्म की जद्दोजहद और एक्शन आपका दिल जीत लेगा। इसे अरुण गोपालन ने डायरेक्ट किया है।

कराटे किड

जिन लोगों को हॉलीवुड फिल्में देखने का शौकीन उन्होंने कराटे किड जरूर देखी होगी। अब नेटफ्लिक्स पर कराटे किड लीजेंड्स ट्रेंड में बनी हुई है। ये अमेरिकी मार्शल आर्ट ड्रामा आईएमडीबी पर 6.3 रेटिंग के साथ बना हुआ है।

मारीसन

जिस तरह से इस फिल्म का नाम बहुत अलग है जिसकी कहानी भी काफी अलग होने वाली है। यह तमिल भाषा की शानदार कहानी है। इसमें फहाद फाजिल को एक चोर के किरदार में दिखाया गया है। यह चोर अल्जाइमर से पीड़ित एक व्यक्ति के साथ रोड ट्रिप पर निकलता है। हालांकि इन दोनों के अपने इरादे होते हैं जो पूरी कहानी को थ्रिलर की तरफ मोड़ देते हैं। इस कहानी में आपको धोखा और अपराध सब कुछ देखने को मिलेगा।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews