फैमिली ड्रामा देखने के हैं शौकीन? OTT पर देखें ये 5 शानदार फिल्में

बड़े पर्दे के अलावा ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर भी दर्शकों के मनोरंजन के लिए बहुत कुछ उपलब्ध है। आज हम आपको कुछ फैमिली ड्रामा फिल्मों के बारे में बताते हैं जो आपको जरूर पसंद आएगी।
Netflix

बॉलीवुड से लेकर OTT तक दर्शकों के बीच कई फिल्में और वेब सीरीज मशहूर हैं। बड़े परदे पर रिलीज होने वाली कोई भी कहानी थोड़े समय बाद ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर रिलीज हो जाती है। रोमांटिक से लेकर एक्शन, कॉमेडी, हॉरर हर तरह का कंटेंट ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध रहता है।

अगर आप उन दर्शकों में से हैं जिन्हें फैमिली ड्रामा पसंद होता है तो आप बिल्कुल सही जगह आए हैं। आज हम आपके लिए कुछ ऐसी फिल्मों की लिस्ट लेकर आए हैं जो ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर मौजूद है। इन फिल्मों की कहानी इतनी शानदार है कि आप अपने पूरे परिवार के साथ बैठकर इन्हें देख सकते हैं। यह सारी फिल्में आपको फेमस स्ट्रीमिंग प्लेटफार्म नेटफ्लिक्स पर मिल जाएगी। चलिए इन फिल्मों के बारे में जान लेते हैं।

द लंच बॉक्स (Netflix)

यह फिल्म मुंबई की सड़कों पर एक गलत बातें पर पहुंचे लंच बॉक्स के जरिए शुरू होती है। इस लंच बॉक्स के जरिए एक अनोखे रिश्ते की कहानी शुरू होती है। इसमें निमरत कौर और इरफान खान ने शानदार एक्टिंग की है। जब यह फिल्म आई थी तब दुनिया भर में इसे सराहना मिली थी। कांस फिल्म फेस्टिवल मे भी इस फिल्म को काफी सराहा गया था।

पा

अभिषेक बच्चन और अमिताभ बच्चन की यह कहानी साल 2009 में रिलीज हुई थी। इसमें अमिताभ बच्चन को एक दुर्लभ बीमारी से ग्रसित बच्चे का किरदार निभाते हुए देखा गया था। यह बच्चे और उसके परिवार के संघर्ष के बीच की मार्मिक कहानी है। मनोरंजन की दृष्टि से तो यह फिल्म अच्छी है लेकिन यह पारिवारिक रिश्तों की अहमियत भी बेहतरीन तरीके से समझाती है।

बागबान

अमिताभ बच्चन और हेमा मालिनी की ये फिल्म बुजुर्ग माता-पिता और उनके व्यस्त बच्चों की कहानी दर्शाती है। साल 2003 में रिलीज हुई इस कहानी को बहुत पसंद किया गया था। उसे समय इसका बजट 10 करोड रुपए था और बॉक्स ऑफिस पर इसने 44 करोड रुपए का कलेक्शन किया था। यह ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी। इसमें माता-पिता के इमोशंस और रिश्तों को बेहतरीन तरीके से दर्शाया गया है।

तारे जमीं पर

यह डिस्लेक्सिया नामक लर्निंग डिसऑर्डर से जूझ रहे एक बच्चे की कहानी है। आमिर खान द्वारा निर्देशित और निर्मित यह फिल्म 2007 में रिलीज हुई थी। यह टीचर और स्टूडेंट की कहानी है। फिल्म के सब्जेक्ट को लोगों ने बहुत पसंद किया था और इसे कई सारे अवॉर्ड भी मिले थे। 80 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म ने 267 करोड रुपए कमाए थे।

इंग्लिश विंग्लिश

श्रीदेवी की इस शानदार फिल्म को 2012 में रिलीज किया गया था। यह एक सीधी शादी घरेलू महिला की कहानी है जो खुद की खोज करने और अपने हाथ में सम्मान के लिए एक नए सफर पर निकलती है। यह कहानी हर उस शख्स के लिए प्रेरणादायक है जो अपनी पहचान बनाना चाहता है।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews