“कॉफी विद करण 8” का नया प्रोमो आया सामने, इन दो स्टार्स के साथ खूब मस्ती करेंगे करण जौहर

“कॉफी विद करण 8” का नया प्रोमो आया सामने, इन दो स्टार्स के साथ खूब मस्ती करेंगे करण जौहर

Koffee With Karan 8 Promo : करण जौहर का चैट शो “कॉफी विद करण” बहुत ही प्रसिद्ध है। इस शो में वे विभिन्न बॉलीवुड सितारों को आमंत्रित करते हैं और उनके साथ गपशप करते हैं। यहां उनके महसूसी सवाल और मनोरंजक खेल भी होते हैं। इस शो का एक विशेष अंदाज़ है जो दर्शकों को सेलिब्रिटीज की असल और अनसुनी बातों तक पहुंचाता है। इससे न केवल फिल्मी जगत की बातें सामने आती हैं, बल्कि व्यक्तिगत जीवन के कई पहलू भी सामने आते हैं। यह शो दर्शकों को बॉलीवुड सेलिब्रिटीज के साथ उनकी असली और अनदेखी दुनिया में झलकियाँ प्रदान करता है। इसी कड़ी में “कॉफी विद करण” का 8वां सीजन इन दिनों चर्चा का विषय बना रहता है। जिसका एक नया प्रोमो सामने आया है।

5वें एपिसोड का नया प्रोमो आया सामने

बता दें कि “कॉफी विद करण 8” के 5वें एपिसोड का नया प्रोमो सामने आया है। जिसमें दो अभिनेता अपने जीवन से जुड़े किस्से शेयर करते नजर आ रही हैं। बता दें कि दोनों की जोड़ी ऑनस्क्रीन 11 साल बाद साथ नजर आने वाली है। दरअसल, इस प्रोमो में स्टूडेंट ऑफ द ईयर के दो सुपरस्टार वरुण धवन और सिद्धार्थ मल्होत्रा नजर आ रहे हैं। करण जोहर दोनों के साथ इस दौरान काफी मस्ती करते हुए नजर आएंगे। वहीं, वरुण धवन के साथ करण की खास बातचीत सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रही है। जिसमें वह करण जौहर को घर तोड़ने वाला बताते हुए नजर आ रहे हैं।

View this post on Instagram

A post shared by Karan Johar (@karanjohar)

मस्ती करते नजर आए वरुण धवन

इस प्रोमो में वरुण धवन ब्लैक ड्रेस में नजर आ रहे हैं तो वहीं सिद्धार्थ मल्होत्रा ब्लू सूट में काफी हैंडसम नजर आ रहे हैं। प्रोमो में करण जौहर दोनों अभिनेताओं से कहते हैं कि उन्हें प्यार करने वाले पतियों के रूप में देखा जाता है लेकिन वह कैंसर विदाउट देयर बॉर्बीज के अलावा कुछ नहीं है। इसके बाद करण कहते हैं कि “माय नेम इस खान” में निश्चित रूप से आप सभी के कॉस्ट्यूम डिपार्टमेंट के साथ कुछ विवाद चल रहे थे। जिसे दोनों ही स्टार्स ने मानने से इंकार कर दिया है।

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews