अमिताभ बच्चन का नया ट्वीट वायरल, बिग बी ने लड़की को दिया करारा जवाब, कॉलर ट्यून को लेकर किया था ट्रोल

बता दें कि एक्टर आए दिन कुछ ना कुछ पोस्ट करते रहते हैं। कई दफा उन्होंने यह बताया है कि रात में काम से फ्री होकर अक्सर वह सोशल मीडिया पर अपना रेंडम पोस्ट शेयर कर देते हैं।
Amitabh Bachchan followers

बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के महानायक अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) हमेशा से ही एंग्री यंग मैन के रूप में जाने जाते हैं। 80 की उम्र पार करने के बावजूद उनकी एनर्जी उन्हें बाकी सभी अभिनेताओं से अलग बनाती है। फिल्म इंडस्ट्री में उन्होंने 50 साल से अधिक का समय बिताया है। इस दौरान पर्दे पर अलग-अलग किरदारों ने लोगों के दिलों पर राज किया है। उन्हें बॉलीवुड का शहंशाह भी कहा जाता है। करियर के दौरान उन्होंने धर्मेंद्र, शत्रुघ्न सिन्हा, शशि कपूर, विनोद खन्ना, राजेश खन्ना, संजीव कुमार, ऋषि कपूर जैसे दिग्गज अभिनेताओं के साथ भी काम किया। इसके अलावा, वह अक्षय कुमार, अजय देवगन, रणबीर कपूर, आमिर खान, सलमान खान, आयुष्मान खुराना के साथ भी मूवी कर चुके हैं।

बता दें कि एक्टर आए दिन कुछ ना कुछ पोस्ट करते रहते हैं। कई दफा उन्होंने यह बताया है कि रात में काम से फ्री होकर अक्सर वह सोशल मीडिया पर अपना रेंडम पोस्ट शेयर कर देते हैं।

ट्वीट वायरल

इसी बीच दिग्गज एक्टर का एक ट्वीट सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। जिसमें उन्होंने एक लड़की को करारा जवाब दिया है जो उन्हें साइबर कॉलर ट्यून को लेकर ट्रोल कर रही थी। बता दें कि बढ़ती उम्र के बाद भी वह फिल्मी दुनिया में एक्टिव हैं और लगातार बड़े प्रोजेक्ट में काम कर रहे हैं। जिसका एक हिस्सा साइबर कॉलर ट्यून भी है।

लड़की ने किया था ट्रोल

किसी को भी फोन करने से पहले मोबाइल पर एक चेतावनी सुनाई देती है, जो कि साइबर ठगी के खिलाफ है, जिसमें अमिताभ बच्चन की आवाज है। अधिकतर लोग इस कॉलर ट्यून से परेशान हो चुके हैं। इसी कॉलर ट्यून को लेकर एक यूजर ने अपने अंदाज़ में बिग बी से इसे बंद करने की बात कही। जिस पर एक्टर ने लड़की को मुंहतोड़ जवाब दिया।

दिया जवाब

दरअसल, हाल ही में अभिषेक बच्चन की तारीफ करते हुए अमिताभ बच्चन ने अपने ट्विटर हैंडल पर पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा, “जी हां हुज़ूर, मैं भी तो एक फैन हूं।” जिस पर एक लड़की ने साइबर क्राइम वाली कॉलर ट्यून का जिक्र करते हुए विड्रॉल करने की कोशिश की और लिखा, “तो फोन पर बोलना बंद करो भाई।”

इसका जवाब देते हुए एक्टर ने लिखा, “सरकार से बोलो भाई, उन्होंने हमसे कहा, हमने कर दिया।” बिग बी का यह जवाब जमकर वायरल हो रहा है।

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews