Sonali Phogat की मौत के मामले में आया नया ट्विस्ट, परिवार ने दर्ज कराई हत्या की FIR

Sonali Phogat की मौत के मामले में आया नया ट्विस्ट, परिवार ने दर्ज कराई हत्या की FIR

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। एक्ट्रेस और बीजेपी नेता सोनाली फोगाट (Sonali Phogat) की मौत के बाद नई नई अपडेट सामने आ रही है। बताया गया था कि हार्ट अटैक आने की वजह से उनकी मौत हो गई थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट सामने आने के बाद ही असलियत का पता चल पाएगा। बीते दिन सोनाली का पोस्टमार्टम किया जाने वाला था, लेकिन परिवार वालों की आपत्ति से यह नहीं हो पाया। सोनाली के परिवार ने पुलिस स्टेशन में धारा 302 के तहत एफआईआर दर्ज करवाई है। पुलिस फिलहाल पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है, रिपोर्ट आते ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।

टिक टॉक स्टार सोनाली फोगाट (Sonali Phogat) साल 2019 में उस समय चर्चा में आई थी जब उन्होंने बीजेपी की ओर से हरियाणा विधानसभा चुनाव में आदमपुर सीट से चुनाव लड़ा था। इस चुनाव में कांग्रेस के कुलदीप बिश्नोई ने उन्हें मात दे दी थी। इसके अलावा सोनाली फोगाट को चर्चित रियलिटी शो बिग बॉस में भी देखा गया था, जहां उन्होंने खूब सुर्खियां बटोरी थी।

Must Read- Diabetes के पेशेंट भूलकर भी ना करें इन फलों का सेवन, बढ़ सकता है शुगर लेवल

जानकारी के मुताबिक सोनाली फोगाट (Sonali Phogat) 22 अगस्त को गोवा पहुंची थी, जहां वह एक होटल में रुकी हुई थी। वो सोमवार रात को एक पार्टी में गई और मंगलवार सुबह बेचैनी की शिकायत होने पर उन्हें सेंट एंथनी हॉस्पिटल ले जाया गया। पुलिस कहना है कि अस्पताल पहुंचने से पहले सोनाली ने दम तोड़ दिया था।

सोनाली की मौत के बाद परिवार काफी हताश नजर आ रहा है और लगातार सीबीआई जांच कराने की मांग कर रहा है। सोनाली के भाई का कहना है कि फार्म हाउस से सीसीटीवी कैमरा और लैपटॉप गायब है। इसके साथ ही परिवार की ओर से सोनाली के दो साथियों पर उनकी हत्या करने का दावा भी किया गया है। परिवार का कहना है कि सोनाली बहुत फिट थी और अपनी सेहत का ध्यान रखती थीं। उन्हें अचानक से हार्ट अटैक नहीं आ सकता है, यह किसी की साजिश है।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews