NMACC Food Menu Pics: इवेंट में आए मेहमानों को चांदी की थाली में परोसे गए स्वादिष्ट व्यंजन, वायरल हुई तस्वीर

NMACC Food Menu Pics

NMACC Food Menu Pics Viral: नीता मुकेश अंबानी कल्चरल सेंटर का इवेंट पिछले दिनों से लगातार चर्चा में हैं। इस इवेंट में कई नामी हस्तियां पार्टिसिपेट करती हुई नजर आ रहे हैं और बॉलीवुड से लगाकर हॉलीवुड तक के सितारे यहां पर शामिल हुए हैं।

उनकी कई सारी तस्वीरें लगातार सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है और इन्हीं में से एक तस्वीर यहां आए हुए मेहमानों को परोसे गए भोजन की थाली के सामने आई है जिसे देख कर कोई भी हैरान हो सकता है।

NMACC Food Menu Pics

इस शानदार इवेंट में लोगों ने कितना एंजॉय किया है इस बात का उदाहरण सोशल मीडिया पर शेयर की जा रही तस्वीरों से साफ तौर पर लगाया जा सकता है। पूरा इंटरनेट और हर मीडिया पेज इन्हीं तस्वीरों से भरा हुआ है और तमाम सेलेब्स भी अपने सोशल मीडिया अकाउंट से यहीं की तस्वीरें शेयर करते हुए दिखाई दे रहे हैं। बॉलीवुड एक्टर संजय कपूर की वाइफ महीप कपूर और श्रद्धा कपूर जैसे सेलेब्स ने इस इवेंट के दौरान चांदी की थाली में परोसे गए भोजन की कुछ तस्वीरें अपने सोशल मीडिया अकाउंट से शेयर की है।

यहां देखें NMACC Food Menu Pics

अंबानी परिवार ने जब से कल्चरल सेंटर की शुरुआत की है तब से इस बड़े इवेंट का आयोजन चल रहा है और शुक्रवार, शनिवार और रविवार को कई बड़े सितारों ने यहां पर अपनी मौजूदगी दर्ज करवाई। शाहरुख खान, सलमान खान, ऐश्वर्या राय, प्रियंका चोपड़ा समेत हॉलीवुड के सितारे टॉम हॉलैंड, जीजी हदीद और जेंडेया को भी यहां पर देखा गया।

NMACC Food Menu PicsNMACC

ग्लैमर वर्ड से जुड़ा हुआ कोई भी इवेंट होता है तो फैंस के मन में यही सवाल आता है कि इन पार्टियों में सजे धजे यह सितारे आखिरकार खाते क्या है। इस सवाल का जवाब सोशल मीडिया पर वायरल हो रही खाने की थाली ने दे दिया है।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रही तस्वीर में एक बड़ी सी चांदी की थाली में तरह-तरह के व्यंजन रखे हुए दिखाई दे रहे हैं। इसमें पालक पनीर, दाल मखनी, पापड़ और गुजिया के साथ स्वादिष्ट सब्जियां और मिठाई रखी हुई दिखाई दे रही है।

Maheep Kapoor ने शेयर की तस्वीर

इस खाने की स्वादिष्ट थाली का फोटो संजय कपूर की वाइफ महीप कपूर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया है और बताया है कि इवेंट में उन्होंने कितने लजीज पकवान खाएं हैं।

महीप यहां पर अपनी दोस्त सीमा सजदेह, भावना पांडे और नीलम कोठारी के साथ टाइम स्पेंड करती हुई नजर आई और इस दौरान यह सभी काफी खूबसूरत लग रही थी। उनकी बेटी शनाया कपूर भी इस इवेंट में गोल्डन कलर की स्कर्ट और व्हाइट शर्ट में नजर आई।

Shraddha Kapoor का फेवर पार्ट

बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर को भी इस इवेंट का हिस्सा बनते हुए देखा गया और उन्होंने यहां के डिलीशियस फूड मेनू की थाली की तस्वीर अपने सोशल मीडिया अकाउंट से शेयर की है। एक्ट्रेस ने जितनी भी तस्वीरें शेयर की है उसमें सबसे पहले खाने की थाली दिखाई दे रही है और उन्होंने इसे इवेंट का अपना फेवरेट पार्ट बताया है।

एक्ट्रेस के लुक की बात करें तो उन्होंने रेड एंड ब्लैक पैठानी आउटफिट पहना हुआ था जिसमें वह बहुत ही खूबसूरत लग रही थी। उन्होंने इवेंट के दौरान अपने परफॉर्मेंस की कुछ झलकियां भी सोशल मीडिया के जरिए शेयर की है। झलकियां शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने लिखा यकीन कर पाने के लिए आपको इसे देखना होगा, भारत के लिए इतना बड़ा कल्चरल सेंटर होना बहुत गर्व की बात है।

खाने के थाली की यह तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है और फैंस इसे देखकर हैरान है कि आखिरकार इतनी बड़ी थाली में इतने सारे व्यंजन इतनी बखूबी से कैसे परोसे गए हैं। हर जगह यह फोटो अब चर्चा का विषय बन चुकी है।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews