
Babbar Sher: सुपरस्टार सलमान खान को हाल ही में अपनी फिल्म ‘टाइगर 3’ के साथ धमाल मचाते हुए देखा गया था। इस फिल्म को दर्शकों ने बहुत पसंद किया और कटरीना कैफ के साथ उनकी जोड़ी ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया। इस फिल्म के बाद अब एक्टर ने अपनी अगली फिल्म पर काम करना शुरू कर दिया है। उन्हें जल्द ही करण जौहर के साथ ‘द बुल’ में अपना बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए देखा जाने वाला है। दर्शकों को उनकी इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार है क्योंकि लंबे समय के बाद यह दोनों एक दूसरे के साथ किसी फिल्म पर काम करेंगे।
इसी बीच सलमान खान से जुड़ी एक नई खबर सामने आ रही है और बताया जा रहा है कि उनके हाथ एक ब्लॉकबस्टर फिल्म लग गई है। इस फिल्म का टाइटल ‘बब्बर शेर’ बताया जा रहा है जिसका निर्देशन कबीर खान करने वाले हैं जो इसके पहले ‘एक था टाइगर’ और ‘बजरंगी भाईजान’ जैसी फिल्मों का निर्देशन भी कर चुके हैं।
ब्लॉकबस्टर के लिए तैयार सलमान
मीडिया रिपोर्ट्स में इस बात का दावा किया जा रहा है कि कबीर खान ने एक ब्लॉकबस्टर फिल्म के लिए सलमान खान को अप्रोच किया है। कबीर खान इस फिल्म को लेकर इंडस्ट्री के कई लोगों के साथ संपर्क में बने हुए हैं। सलमान खान के साथ कबीर को पहले भी फिल्म करते हुए देखा जा चुका है जो ब्लॉकबस्टर साबित हुई है। दोनों की एक दूसरे से दोस्ती भी काफी अच्छी है। अब ऐसे में यह अपनी फिल्म से क्या कमाल दिखाते हैं यह देखने वाली बात होगी।
चौथी बार साथ करेंगे काम
सलमान खान और कबीर खान तीन शानदार फिल्में दे चुके हैं। हालांकि, तीसरी फिल्म ‘ट्यूबलाइट’ को उतना प्यार नहीं मिला था। लेकिन फिर भी दर्शक और क्रिटिक्स ने इसे अच्छा रिस्पांस दिया था। अब कबीर एक बार फिर ‘बब्बर शेर’ में सलमान के साथ काम करने की इच्छा रख रहे हैं। अभी तक एक्टर ने इस बारे में कंफर्मेशन नहीं दिया है। फिल्म के बारे में जानकारी तो सामने आ रही है लेकिन अधिकारी का ऐलान का इंतजार किया जा रहा है।
10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

