OMG 2 के नए गाने ने मचाया धमाल, अक्षय कुमार का डांस देख झूमे फैंस

OMG 2 Song

OMG 2 Song: सुपरस्टार अक्षय कुमार इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म ‘ओ माय गॉड 2’ को लेकर लगातार चर्चा में बने हुए हैं। इस फिल्म के टीजर वीडियो को फैंस का काफी अच्छा रिस्पांस मिला है और अब तक इसकी हर जगह चर्चा हो रही है। इसी चर्चा के बीच अब फिल्म का नया गाना हर हर महादेव रिलीज कर दिया गया है, जो सोशल मीडिया पर धूम मचा रहा है। गाने में अक्षय कुमार का लुक और डांस लोगों को काफी पसंद आ रहा है।

लोगों को पसंद आया OMG 2 का गाना

अक्षय कुमार और पंकज त्रिपाठी की इस फिल्म के गाने ने सोशल मीडिया पर आते ही धूम मचाना शुरू कर दी है। अक्षय कुमार के शानदार डांस मूव्स को देख कर फैंस भी झूम उठे हैं और सोशल मीडिया पर तारीफों का अंबार देखा जा रहा है। इस गाने में एक्टर को माथे पर भस्म लगाए तांडव करते हुए देखा जा रहा है। उनके इस विकराल अवतार की हर जगह तारीफ हो रही है। अक्षय कुमार की एनर्जेटिक परफॉर्मेंस फैंस का दिल जीत रही है।

एक यूजर ने अक्षय कुमार की एनर्जी की तारीफ करते हुए लिखा 55 की उम्र में भी इतनी शानदार एनर्जी कमाल है। दूसरे ने कहा जबरदस्त सॉन्ग लिरिक्स, म्यूजिक, सिंगिंग, बीट कंपोजिशन सब कुछ शानदार है। सबसे शानदार तो अक्षय का डांस है, खिलाड़ी कुमार की एनर्जी कोई मैच नहीं कर सकता। इसके अलावा कई सारे फैंस फिल्म की तारीफ करते दिखाई दिए।

कब आएगी फिल्म 

अक्षय कुमार की लीड रोल वाली इस फिल्म को 11 अगस्त 2023 को रिलीज किया जाने वाला है। इस फिल्म की सीधी टक्कर सनी देओल और अमीषा पटेल की फिल्म ‘गदर 2’ से होने वाली है। दोनों ही ब्लॉकबस्टर फिल्में रही हैं और एक साथ इनके सीक्वल रिलीज होने पर फैंस इन्हें कैसा रिस्पांस देते हैं, यह तो आने वाला वक्त ही बताएगा।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews