‘National Cinema Day’ पर सिर्फ 99 रुपए में देख सकेंगे अपनी पसंदीदा फिल्म, टिकट पर मिलेगी बंपर छूट

National Cinema Day

National Cinema Day: अगर आप फिल्में देखने की शौकीन है और बड़े पर्दे पर आने वाली हर फिल्म का आपको बेसब्री से इंतजार रहता है, तो आने वाले समय के लिए आपको तैयार रहना चाहिए। ऐसा इसलिए क्योंकि पिछले साल की तरह इस बार फिर ‘नेशनल सिनेमा डे’ का आयोजन होने जा रहा है। सभी फिल्मों के टिकटों पर भारी छूट मिलने वाली है। ‘गदर 2’ हो या फिर ‘जवान’ दर्शक अपनी पसंदीदा फिल्मों को बहुत ही कम दाम में टिकट खरीद कर देख सकेंगे।

मल्टीप्लेक्स एसोसिएशन ऑफ़ इंडिया की ओर से ‘नेशनल सिनेमा डे’ की घोषणा की गई है। पिछले साल इसे लेकर दर्शकों के बीच अच्छा खासा उत्साह देखने को मिला था। थिएटर के बाहर लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा था और हॉल खचाखच भरे हुए दिखाई दे रहे थे। इस दिन सभी फिल्मों के टिकट के दाम सिर्फ 75 रुपए कर दिए गए थे। यहां तक की सिनेपोलिस और पीवीआर जैसे नेशनल चैन भी कम दामों में टिकट बेच रहे थे।

इस बार के दाम

मल्टीप्लेक्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया की ओर से इस बार 13 अक्टूबर को ‘नेशनल सिनेमा डे’ मनाया जाएगा। एक बार फिर कई तरह के ऑफर दर्शकों के लिए उपलब्ध करवाए जाएंगे। देश में सभी जगह सभी फिल्मों की टिकटों के दाम सिर्फ 99 रुपए रहेंगे। जितनी भी नई फिल्में रिलीज हुई है और दर्शक उन्हें देखना चाहते हैं उन सभी के टिकट सस्ते दामों में उपलब्ध रहेंगे।

National Cinema Day

किन सिनेमाघरों में रहेगा ऑफर

इस नेशनल सिनेमा फेस्टिवल में 4000 स्क्रीन शामिल की गई है। इसमें मिराज, सिनेपोलिस, पीवीआर आईनॉक्स, एशियन, सिटी प्राइड, वेव, एम3के, डिलाइट, मूवी टाइम, मुक्ता A2 जैसे कई मल्टीप्लेक्स और थियेटर्स शामिल किए गए हैं। दर्शक अपने शहरों में मौजूद इन स्क्रीन पर जाकर आराम से अपनी पसंदीदा फिल्में 100 रुपए से भी कम दाम में देख सकते हैं।

National Cinema Day

क्या होगा असर

पिछले साल जब ‘नेशनल सिनेमा डे’ मनाया गया था तब थिएटर के बाहर लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा था। इस बात का फायदा सितारों और उनकी फिल्मों को हुआ भी था। रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ ने भी इससे अच्छी कमाई की थी। इस बार भी दर्शकों के लिए कई बड़ी फिल्में सिनेमाघरों में मौजूद है। ‘गदर 2’ और ‘जवान अभी भी थिएटर में दिखाई जा रही है और जल्द ही ‘फुकरे 3’ और द वैक्सीन वॉर भी रिलीज कर दी जाएगी। अब इन फिल्मों को इस खास दिन का फायदा मिल पाता है या नहीं यह तो आने वाला वक्त ही बताएगा।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews