Orry की करोड़ों की कमाई के पीछे इस एक्ट्रेस का हाथ? Shah Rukh Khan की फिल्म से बनी थीं स्टार, फिर अचानक हुईं गायब

Orry की करोड़ों की कमाई के पीछे किसका हाथ है? ये सवाल हर किसी के मन में है। कहा जाता है कि एक वक्त पर एक्ट्रेस, जो Shah Rukh Khan की हिट फिल्म से रातोंरात स्टार बन गई थीं, उन्होंने Orry को इस मुकाम तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई।
Orry

बॉलीवुड की चमचमाती दुनिया में कुछ सितारे ऐसे होते हैं जो अपनी चमक को लगातार बरकरार रखते हैं तो वहीं कुछ सितारे ऐसे होते हैं जो कुछ देर चमकने के बाद ग़ायब हो जाते हैं। कुछ अपनी एक्टिंग के दम पर बुलंदियां छूते हैं, तो वहीं कुछ अपनी फ़ैशन को लेकर लोगों के दिलों में जगह बना लेते हैं। लेकिन कुछ ऐसे भी होते हैं जो एक समय पर ख़ूब सुर्ख़ीयों में रहते हैं और फिर अचानक ग़ायब हो जाते हैं, ऐसा ही एक नाम है किम शर्मा का।

दरअसल, किम शर्मा वो शख़्सियत है जिन्होंने शाहरुख़ ख़ान के साथ ‘मोहब्बतें’ जैसी सुपरहिट फ़िल्म में बॉलीवुड में धूम मचाई थी, लेकिन फिर देखते ही देखते वो इस इंडस्ट्री से अचानक ग़ायब हो गई। किम शर्मा ने 2000 में आदित्य चोपड़ा की फ़िल्म मोहब्बतें से बॉलीवुड में क़दम रखा।

किम शर्मा नहीं दिखा पाई बॉलीवुड में कमाल

‘मोहब्बतें’ फ़िल्म में उन्होंने अमिताभ बच्चन, शाहरुख़ ख़ान, ऐश्वर्या राय और उदय चोपड़ा जैसे बड़े सितारों के साथ काम किया। जिससे वह चर्चा में आ गई। हालाँकि, इसके बाद उनकी फ़िल्मों को ज़्यादा सफलता नहीं मिली। उन्होंने तुमसे अच्छा कौन है, खड्डे, नहले पे दहला, मनी है तो हनी है और लूट जैसी फ़िल्मों में काम किया। लेकिन ये फ़िल्में बॉक्स ऑफ़िस पर ज़्यादा नहीं चल पाई।

Orry की सफलता के पीछे किम शर्मा का हाथ

हाल ही में किम शर्मा फिर से चर्चा में आयी है लेकिन इस बार चर्चा का विषय थोड़ा अलग है। दरअसल, बताया जा रहा है कि किम शर्मा इन दिनों सोशल मीडिया स्टार ओरी की मैनेजर के रूप में है। ओरी का असली नाम ओरहान अवात्रामणी है, वो सोशल मीडिया पर काफ़ी मशहूर है। उनके पास महँगी-महँगी गाड़ियां , ब्रांडेड कपड़े और लग्ज़री लाइफ़स्टाइल है। वे अपनी इस सफलता के पीछे किम शर्मा का बड़ा योगदान मानते हैं।

Orry की ब्रांड वैल्यू को बढ़ाने में किम शर्मा का हाथ

किम शर्मा ने ओरी की पहचान बनाने और उनकी ब्रांड वैल्यू को बढ़ाने में अहम भूमिका निभाई है। किम ने ओरी को सेलिब्रिटी के रूप में तैयार किया। एक पॉडकास्ट में उन्होंने बताया कि ओरी को लेकर लोगों के मन में जो एक्साइटमेंट नज़र आता है, वो उनकी ही एक स्ट्रैटेजी का हिस्सा है।

Orry अब तक के सबसे सफल सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर

किम शर्मा का कहना है कि ओरी अब तक के सबसे सफल सोशल एक्सपेरिमेंट्स में से एक है। वह बहुत समझदार, होशियार और हमेशा अपने गोल को लेकर क्लियर रहते हैं। किम के मुताबिक़, ओरी सिर्फ़ एक इल्फ़्युएंसर नहीं है , बल्कि एक सेलिब्रिटी है, जिसकी अपनी अलग पहचान है। वे हमेशा बड़े स्टार की तरह लोगों का ध्यान अपनी तरफ़ खींचते हैं।

Bhawna Choubey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता मेरे लिए सिर्फ एक पेशा नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी और संवेदनशीलता के साथ समाज तक पहुंचाने का माध्यम है। तथ्यों की पड़ताल, महत्वपूर्ण मुद्दों को समझना और निष्पक्ष खबरों के जरिए लोगों की आवाज़ बनना मेरी पत्रकारिता की पहचान है। View all posts by Bhawna Choubey →
Follow Us :GoogleNews