ओरी ने सारा-इब्राहिम से क्यों बनाई दूरी? अमृता सिंह से जुड़ी माफी बनी सबसे बड़ी शर्त

सोशल मीडिया सेंसेशन ओरी ने पहली बार सारा अली खान और इब्राहिम अली खान से रिश्तों पर खुलकर बात की है। दोस्ती टूटने की वजह, बीते ट्रॉमा और अमृता सिंह से माफी की शर्त ने इस पूरे मामले को नई बहस में ला दिया है।
Orry and Sara Controversy

बॉलीवुड के आसपास मंडराने वाली दोस्तियों और सोशल मीडिया रिश्तों पर अक्सर सवाल उठते रहे हैं। लेकिन जब कोई सेलेब्रिटी खुद सामने आकर साफ शब्दों में अपनी बात रखे तो मामला सिर्फ गॉसिप तक सीमित नहीं रहता। सोशल मीडिया सेंसेशन ओरहान अवतरमणि उर्फ ओरी ने कुछ ऐसा ही किया है।

ओरी ने हाल ही में एक इंटरव्यू में सारा अली खान और उनके भाई इब्राहिम अली खान से दूरी बनाने की वजह बताई। उन्होंने यह भी साफ किया कि यह फैसला अचानक नहीं लिया गया, बल्कि इसके पीछे एक पुराना और गहरा कारण है। इस बयान के बाद से यह मामला सोशल मीडिया और फिल्मी गलियारों में चर्चा का विषय बन गया है।

ओरी ने सारा और इब्राहिम से क्यों बनाई दूरी

ओरी ने इंटरव्यू में बिना किसी लाग-लपेट के बताया कि उन्होंने सारा अली खान को काफी पहले सोशल मीडिया पर अनफॉलो कर दिया था। वहीं इब्राहिम अली खान को तो वे सालों से फॉलो ही नहीं करते।

ओरी ने कहा कि वे अब दिखावे की दोस्ती में विश्वास नहीं रखते। उनके शब्दों में दोस्ती का मतलब सिर्फ कैमरे के सामने मुस्कुराना या सोशल मीडिया पर साथ दिखना नहीं होता। अगर मन के अंदर कोई दर्द या पुराना घाव हो तो उसे नजरअंदाज कर दोस्ती का नाटक करना उनके लिए संभव नहीं है।

‘ट्रॉमा’ का जिक्र और अमृता सिंह से जुड़ा मामला

ओरी ने इस पूरे मामले में सबसे गंभीर बात तब कह, जब उन्होंने सारा अली खान की मां और मशहूर अभिनेत्री अमृता सिंह का नाम लिया। ओरी के मुताबिक सारा से दोस्ती बनाए रखना उस ट्रॉमा को नजरअंदाज करने जैसा होगा जो उन्हें सारा की मां की वजह से मिला। हालांकि ओरी ने उस ट्रॉमा की पूरी जानकारी साझा नहीं की, लेकिन उन्होंने साफ संकेत दिया कि मामला सिर्फ एक छोटी बहस या गलतफहमी का नहीं है। ओरी ने यहां तक कहा कि अगर अमृता सिंह उनसे माफी मांगें तो वे भविष्य में इस पूरे मामले को भूलने के बारे में सोच सकते हैं।

सारा अली खान के करियर पर वायरल कमेंट पर क्या बोले ओरी

इस इंटरव्यू में ओरी ने सारा अली खान के फिल्मी करियर पर किए गए अपने वायरल कमेंट पर भी बात की। कुछ समय पहले उन्होंने सारा को लेकर एक मजाकिया टिप्पणी की थी जिसे सोशल मीडिया पर काफी चर्चा मिली थी। ओरी ने साफ कहा कि उन्हें नहीं लगता कि उन्होंने कुछ गलत कहा। उनके मुताबिक, वह सिर्फ एक छोटा सा मजाक था जिसे जरूरत से ज्यादा गंभीर बना दिया गया। उन्होंने यह भी इशारा किया कि आजकल सोशल मीडिया पर हर बात को बढ़ा-चढ़ाकर पेश किया जाता है।

Bhawna Choubey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता मेरे लिए सिर्फ एक पेशा नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी और संवेदनशीलता के साथ समाज तक पहुंचाने का माध्यम है। तथ्यों की पड़ताल, महत्वपूर्ण मुद्दों को समझना और निष्पक्ष खबरों के जरिए लोगों की आवाज़ बनना मेरी पत्रकारिता की पहचान है। View all posts by Bhawna Choubey →
Follow Us :GoogleNews