एंटरटेनमेंट के लिए खास होने वाला है सितंबर का महीना, OTT पर रिलीज होगी ये फिल्में और वेब सीरीज

फिल्में और वेब सीरीज देखने के शौकीनों के लिए सितंबर का महीना खास होने वाला है। चलिए जान लेते हैं कि ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर क्या-क्या रिलीज होने वाला है।
OTT release

हर महीने की शुरुआत के साथ दर्शकों को इस बात का इंतजार रहता है कि बड़े परदे से लेकर ऑनलाइन स्ट्रीमिंग प्लेटफार्म तक उनके लिए क्या रिलीज किया जाने वाला है। मेकर्स भी अपने दर्शकों को निराश नहीं करते और कोई ना कोई ऐसी कहानी जरूर रिलीज की जाती है जो चर्चा का विषय बन जाती है।

अगस्त के महीने में कई फिल्में और वेब सीरीज रिलीज हुई है और अब सितंबर भी धमाकेदार होने वाला है। इस महीने की शुरुआत के साथ कई सारी फिल्में और वेब सीरीज रिलीज होने जा रही है। पहले हम आपको बता देते हैं कि आप कब और कहां कौन सी कहानी देख सकते हैं।

OTT पर वेंसडे सीजन 2 पार्ट 2

अगस्त के महीने में इस शानदार हॉरर सीरीज का दूसरा सीजन रिलीज किया गया है। इस बार इसे दो हिस्सों में रिलीज किया जाने वाला है। पहला हिस्सा नेटफ्लिक्स पर आ चुका है जिसमें 6 एपिसोड है। अब दूसरा हिस्सा सितंबर में रिलीज किया जाएगा। आप 3 सितंबर को सीजन 2 का दूसरा पार्ट नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं।

इंस्पेक्टर जेंदे

अगर आप मनोज बाजपेई के फैन हैं तो एक्टर एक बार फिर आपका मनोरंजन करने के लिए आ रहे हैं। उनकी इस फिल्म में वह पुलिस इंस्पेक्टर के किरदार में नजर आने वाले हैं। यह फिल्म 9 सितंबर को ऑनलाइन रिलीज की जाएगी।

सैयारा

सैयारा का जो जलवा बॉक्स ऑफिस पर देखने को मिला है। उससे कोई भी अनजान नहीं है। 18 जुलाई को रिलीज हुई इस म्यूजिकल ड्रामा को अब ऑनलाइन रिलीज किया जाने वाला है। अहान पांडे और अनीत पड्डा को आप 12 सितंबर को नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं।

द बैड्स ऑफ बॉलीवुड

शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान इस फिल्म से अपना डायरेक्शन डेब्यू करने जा रहे हैं। इसका काफी प्रमोशन किया जा रहा है और किंग खान भी अपने बेटे का भरपूर सपोर्ट कर रहे हैं। यह एक वेब सीरीज है जो 18 सितंबर को नेटफ्लिक्स पर रिलीज की जाएगी। इसमें सलमान खान, रणवीर सिंह और करण जौहर जैसे सितारों का कैमियो भी नजर आने वाला है।

हाउस ऑफ गिनीज

अगर आप हिस्टॉरिकल ड्रामा सीरीज देखने के शौकीन हैं, तो 25 सितंबर तक आपको रुकना होगा। स्टीवन नाइट की 8 एपिसोड वाली यह सीरीज नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी। इसमें आपको सत्ता के संघर्ष की अनोखी कहानी देखने को मिलेगी।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews