बैड्स ऑफ बॉलीवुड से लेकर सिनर्स तक OTT पर देखें शानदार कहानियां, मिलेगा एंटरटेनमेंट का फुल डोज

बड़े पर्दे के अलावा ओटीटी पर भी बहुत सी फ़िल्में और वेब सीरीज रिलीज की जाती है। चलिए जान लेते हैं इस हफ्ते क्या रिलीज होने वाला है।
OTT release

दर्शकों को अपने एंटरटेनमेंट के लिए आजकल बड़े पर्दे के अलावा ओटीटी प्लेटफॉर्म पर भी बहुत कुछ मिल जाता है। अलग-अलग ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर एक से बढ़कर एक फ़िल्में और वेब सीरीज रिलीज की जाती है। एक नहीं बल्कि अलग-अलग प्लेटफार्म है जहां पर दर्शकों के लिए एक से बढ़कर एक मसाला पेश किया जाता है।

सितंबर का तीसरा हफ्ता भी फैंस के लिए बहुत खास होने वाला है। दरअसल OTT एक ऐसा प्लेटफॉर्म है, जहां पर कुछ फिल्में सिनेमाघर में रिलीज होने के बाद रिलीज की जाती है वहीं कुछ ऐसी होती है जो सीधा यही रिलीज होती है। अगर आप भी वीकेंड की बोरियत को दूर करना चाहते हैं तो 19 से 21 सितंबर के बीच कई सारे फिल्में और वेब सीरीज आ रही है। चलिए इस बारे में जान लेते हैं।

द बैड्स ऑफ बॉलीवुड (OTT release)

आर्यन खान की यह वेब सीरीज 18 सितंबर को नेटफ्लिक्स पर रिलीज की जा चुकी है। इसकी चर्चा लंबे समय से हो रही है और अब नेटीजंस ने इसे अच्छा रिस्पांस दिया है। इसमें ग्लैमर वर्ल्ड की पोल खोली गई है। नेपोटिज्म से लेकर आउटसाइड दर का स्ट्रगल सब कुछ आपको सीरीज में देखने को मिलेगा। यह शाहरुख खान के बेटे का डायरेक्टोरियल डेब्यू है।

द ट्रायल सीजन 2

नोयोनिका सेन गुप्ता बनाकर एक बार फिर काजोल अपनी शानदार कोर्ट रूम ड्रामा के साथ लौट रही हैं। दूसरे सीजन में नोयोनिका का पति उसे जेल से निकलने के बाद पॉलिटिकल करियर सुधारने में मदद मांगेगा। वह उसके सामने कई तरह की चुनौती खड़ी करेगा। परिवार और पति के लिए सालों से अपना प्रोफेशन छोड़ चुकी नोयोनिका अपनी फर्म को बर्बाद होने से कैसे बचाती है यह सीरीज में बताया जाएगा। इसे 19 सितंबर को जियो हॉटस्टार पर पेश किया जाएगा।

आर्टिकल 370

23 फरवरी 2024 को आदित्य धर के निर्देशन में बनी इस फिल्म को पर्दे पर पेश किया गया था। डेढ़ साल बाद इसे OTT प्लेटफार्म पर रिलीज किया जा रहा है। यह NIA एजेंट जूनी हक्सर की कहानी है, जो कश्मीर में आतंकवाद और अलगाववाद को भड़काने के खिलाफ लड़ती है। आर्टिकल 370 भारतीय संविधान का वह प्रावधान था जो जम्मू कश्मीर राज्य को विशेष दर्जा देने का काम करता था। आप इसे Zee 5 पर देख सकते हैं।

टू मैन

यह दो ऐसे आदमी की कहानी है जो एक परेशान बिजनेसमैन को लिफ्ट देते हैं। त्यौहार का मौका होने की वजह से सड़क से जाने की जगह यह छोटा रास्ता अपनाते हैं। ड्रामा तब शुरू होता है जब बिजनेसमैन का हैरान करने वाला बर्ताव सामने आता है। एक साइकोलॉजिकल थ्रिलर मूवी है जो मलयालम में बनाई गई है। 19 सितंबर को इस मनोरमा मैक्स पर रिलीज किया जाएगा।

जेन वी सीजन 2

3 साल के लंबे इंतजार के बाद इस सीरीज का नया सीजन रिलीज कर दिया गया है। इसमें आपको गोडोलकिन यूनिवर्सिटी के नए डीन से मिलने का मौका मिलेगा। वह इंसानों की वजह सुपरमैन को बढ़ावा देने पर जोर देंगे। इसे प्राइम वीडियो पर रिलीज किया गया है।

सिनर्स

रायन कुग्लर के निर्देशन में बनी इस अमेरिकन हॉरर फिल्म को ओटीटी पर रिलीज किया जा चुका है। इस फिल्म की कहानी ट्विंस ब्रदर की है जो नई शुरुआत करने के लिए अपने होमटाउन जाते हैं। यहां उनका पास्ट उनके लिए मुसीबत खड़ी कर देता है। हालांकि उन्हें एहसास हो जाता है कि कोई शैतानी शक्ति उनकी जिंदगी को जहन्नुम बनाने के लिए उनका इंतजार कर रही है। 18 सितंबर को इसे जियो हॉटस्टार पर रिलीज किया जा चुका है।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews