इस हफ्ते OTT पर मिलेगा एंटरटेनमेंट का जबरदस्त डोज, ये फिल्में और वेब सीरीज मचाएगी धमाल

दर्शकों के एंटरटेनमेंट के लिए हर हफ्ते सिनेमाघर और ओटीटी प्लेटफॉर्म पर कोई ना कोई फिल्म और वेब सीरीज रिलीज की जाती है। इस हफ्ते भी एंटरटेनमेंट का भरपूर डोज मिलने वाला है। चलिए जान लेते हैं कि आप क्या-क्या देख सकते हैं।
OTT

बड़े पर्दे पर दर्शकों को अपने एंटरटेनमेंट के लिए काफी कुछ मिल जाता है। बड़े पर्दे के अलावा ओटीटी प्लेटफॉर्म्स भी आजकल मनोरंजन का साधन बन गए हैं। यहां पर कई सारी फिल्में और वेब सीरीज रिलीज की जाती है। जिन्हें दर्शक जब चाहे और जहां चाहे देख सकते हैं। हॉरर, कॉमेडी या फिर एक्शन ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर आजकल सब कुछ मौजूद है। जिस तरह की फिल्में आपको देखना पसंद है आप आराम से देख सकते हैं।

अगर इस हफ्ते आप भी कुछ खास देखने का प्लान बना रहे हैं तो कई सारी फिल्में और वेब सीरीज रिलीज की जाने वाली है। ऐसे सीरीज आने वाले हैं जो दर्शकों का भरपूर मनोरंजन करेंगे। चलिए आपको बता देते हैं कि आप इस हफ्ते क्या-क्या देख सकते हैं।

OTT पर अनोरा

17 मार्च यानी आज जियो हॉटस्टार पर ऑस्कर जीतने वाली फिल्म अनोरा रिलीज की जाने वाली है। इस फिल्म में पांच अवॉर्ड अपने नाम किए थे। आप इसकी जबरदस्त कहानी देख सकते हैं।

मिस्ट्री द रेजिडेंस

यह एक पॉलिटिकल ड्रामा है जिसे नेटफ्लिक्स पर भी 20 मार्च को रिलीज किया जाने वाला है। अगर आप पॉलिटिक्स से रिलेटेड फिल्में देखने के शौकीन है तो इसे देख सकते हैं। इसे पॉपुलर लेखक केट एंडरसन ब्राउर की बुक से लिया गया है।

खाकी द बंगाल चैप्टर

इस फिल्म की कहानी का लोग लंबे समय से इंतजार कर रहे हैं। इसे 20 मार्च को नेटफ्लिक्स पर रिलीज किया जाने वाला है। इसके पहले सीजन पर दर्शकों ने खूब प्यार लुटाया था और अब दूसरा सीजन आने को तैयार है। इसमें बंगाल की कहानी दिखाई गई है।

ऑफिसर ऑन ड्यूटी

अगर आप थ्रिलर फिल्में देखने की शौकीन है तो इस फिल्म को देख सकते हैं। इस दमदार फिल्म को क्रिटिक्स और दर्शकों ने अच्छा रिस्पांस दिया है। बड़े पर्दे के बाद अब इसे 20 मार्च को नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम किया जाएगा।

कन्नेडा

यह 1990 के दौर पर बनाई गई एक शानदार वेब सीरीज है। इसका ट्रेलर दर्शकों को बहुत पसंद आया था और पूरी सीरीज का बेसब्री से इंतजार किया जा रहा था। इसमें 1984 में हुए सिख दंगों के बाद कनाडा गए पंजाबी युवा किस तरह से गैंगस्टर बने वह कहानी दिखाई जाएगी। इसे 21 मार्च को जियो हॉटस्टार पर रिलीज किया जाएगा।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews