Panchayat Season 5: फुलेरा गांव में फिर लगेगी पंचायत, सेट से सामने आई सितारों की तस्वीरें

वेब सीरीज पंचायत के चार सीजन दर्शकों का भरपूर मनोरंजन कर चुके हैं। अब मेकर्स ने पांचवे सीजन की शूटिंग का ऐलान कर दिया है। इस खबर के सामने आने के बाद फैंस काफी खुश नजर आ रहे हैं।
Panchayat Season 5

पंचायत एक ऐसी वेब सीरीज है जिसके हर सीजन पर दर्शकों ने जमकर प्यार लुटाया है। वैसे तो ओटीटी प्लेटफॉर्म पर कई सारी सीरीज आई है लेकिन जैसा जादू पंचायत का चला है वैसा अब तक कोई नहीं कर पाया है। इस सीरीज के चार सीजन आ चुके हैं जिन्हें बहुत पसंद किया गया। वहीं अब एक ऐसी खबर आ रही है, जिसने फैंस की एक्साइटमेंट को बढ़ा दिया है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अब एक बार फिर फुलेरा में पंचायत लगने वाली है। दरअसल पंचायत का पांचवा सीजन आने वाला है और इसे लेकर अनाउंसमेंट भी कर दिया गया है। चलिए जान लेते हैं कि यह सीजन आपका किस तरह से मनोरंजन करने वाला है।

पंचायत सीजन 5 का ऐलान

आज यानी 3 अप्रैल को प्राइम वीडियो पंचायत सीजन 1 की लॉन्चिंग के 6 साल पूरे होने का जश्न मना रहा है। इस खास मौका पर आधिकारिक तौर पर सीजन 5 की शूटिंग शुरू होने का ऐलान कर दिया गया है।

सामने आई तस्वीरें

2020 में जब से पंचायत की शुरुआत हुई है। तभी से यह दर्शकों की चहेती वेब सीरीज बनी हुई है। हर सीजन के साथ इसने दर्शकों को ज्यादा इंप्रेस किया है। अब सीजन 5 की तैयारी को लेकर मेकर्स ने कुछ तस्वीरें शेयर की है। इसमें जीतू भैया से लेकर मंजू देवी और प्रहलाद सहित बाकी की स्टार कास्ट दिखाई दे रही है। ये सभी सेट पर हंसते खिलखिलाते नजर आ रहे हैं। ये बिहाइंड द सीन तस्वीरें दर्शकों को बहुत पसंद आ रही है।

सीजन 4 को जमकर मिला प्यार

पंचायत सीजन 4 को दर्शकों का भरपूर प्यार मिला था। इसकी कहानी में दर्शकों को अपने साथ मजबूती से बांधे रखा। रिलीज के पहले ही दिन इसे कनाडा, अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया, यूनाइटेड किंगडम और यूएई सहित 42 से ज्यादा देशों में टॉप 10 टाइटल्स में ट्रेंड करते हुए देखा गया। भारत सहित दूसरी जगहों पर इसे खूब देखा गया। फैंस से मिले प्यार ने सितारों और मेकर्स का जोश बढ़ा दिया है।

क्या होगी सीजन 5 की कहानी

सीजन 4 और उसका क्लाइमैक्स देखने के बाद फैंस अब इस बात का इंतजार कर रहे हैं की सीजन 5 में उन्हें क्या देखने को मिलेगा। पिछला सीजन सचिव जी की CAT एग्जाम का रिजल्ट आने के बाद आगे के कदम पर विचार करने और मंजू देवी के हार से मिले झटके से उबरने की कोशिश के बीच खत्म हुआ था। उधर प्रधान जी नतीजे देख कर हिल गए थे। अब इसी तनावपूर्ण स्थिति से आगे बढ़ते हुए पांचवा सीजन दिखाया जाएगा। ये फुलेरा स्टाइल का ह्यूमर, ड्रामा और ट्विस्ट एक बार फिर दर्शकों का मनोरंजन करेगा।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews